हरियाणा में गर्मी के बीच चढ़ने लगा राजनीतिक पारा
स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं

सत्य खबर हरियाणा
Local Body Election : हरियाणा में 10 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपना अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री गीता भुक्कल के नेतृत्व में चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। वही आम आदमी पार्टी ने चुनाव अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ने का ऐलान किया है। यह चुनाव कांग्रेस के लिए किसी अग्नि परीक्षा से काम नहीं है क्योंकि कांग्रेस लगातार विधानसभा चुनाव हार रही है और पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी चिन्ह पर उम्मीदवारों को खड़ा नहीं किया था। कांग्रेस संगठन बनने के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें जनता की सीधी भागीदारी होने वाली है।

हरियाणा में आगामी स्थानीय निकाय नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने पार्टी की तैयारियों को गति देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से घोषणापत्र समिति के गठन की घोषणा की है। स्मृति में पूर्व मंत्री का वर्तमान में विधायक गीता भुक्कल को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि विधायक आफताब अहमद और बीबी बतरा को सदस्य बनाया गया है। समिति में जितेंद्र कुमार भारद्वाज, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पार्टी के मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, तरुण चुघ, सतीश तेजली और जयवीर अंतिल को भी सदस्य बनाया गया है।
नौ सदस्यीय इस समिति का मुख्य कार्य प्रदेश के विभिन्न शहरी क्षेत्रों की समस्याओं, जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एक प्रभावी और जनहितकारी घोषणापत्र तैयार करना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह समिति जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद कर उनके सुझावों को शामिल करेगी, ताकि चुनावी वादे वास्तविकता के करीब और लागू करने योग्य हों।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शहरी विकास, स्वच्छता, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हरियाणा के नगर निगम क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घोषणापत्र पूरी तरह से जनता की आकांक्षाओं पर आधारित होगा।
आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस पहले ही साफ कर चुकी है कि वह पार्टी चुनाव निशान पर मैदान में उतरेगी। इनेलो और जजपा भी निगमों में मेयर पद के लिए मजबूत उम्मीदवार तलाश रही हैं।
हरियाणा में कल से पहले मौसम भी काफी हद तक सुहाना बना हुआ था लेकिन चुनाव की घोषणा के साथ ही हरियाणा में गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत उपचुनाव के लिए 21 अप्रैल से नामांकन भरने का काम शुरू होगा और 25 अप्रैल तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 अप्रैल तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। इसी दिन नामांकन पत्रों की वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। 10 मई को मतदान होगा। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के परिणाम इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
फिलहाल कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों में टिकट के लिए मारामारी का दौर शुरू हो गया है। अंबाला नगर निगम मेयर पिछड़ा वर्ग बी श्रेणी के लिए आरक्षित है। जबकि पंचकूला और सोनीपत से कोई भी मेयर बन सकता है।
#PoliticalTemperature #HaryanaHeat #WeatherPolitics #PoliticalClimate #HaryanaNews #CurrentEvents #PoliticalDrama #HeatWave #HaryanaPolitics #TrendingNow #SocialIssues #GovernmentTalk #HaryanaUpdates #SummerPolitics #PoliticalAnalysis #HeatAndPolitics #CivicEngagement #CommunityResponse #PoliticalActivism #StateOfHaryana