ताजा समाचारवायरलहरियाणा

राजनीति 100 मीटर की रेस नहीं बल्कि लंबी मैराथन है इसमें शॉर्टकट परेशानी का सबब बनता है : नितिन नबीन

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरियाणा के दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Gurugram

BJP National President : राजनीति में आने के इच्छुक युवाओं को कड़ा संदेश देते हुए नबीन ने कहा कि राजनीति 100 मीटर की रेस नहीं है, बल्कि एक लंबी मैराथन है। इसमें शॉर्टकट हमेशा परेशानी का सबब बनता है। यहां ‘स्पीड’ से ज्यादा ‘स्टेमिना’ और धैर्य की परीक्षा होती है। नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को युवाओं से जोड़ा। उन्होंने कहा, ‘स्वामी विवेकानंद ने जिस युवा शक्ति पर भरोसा जताया था,…आज पीएम मोदी उसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। आज भारत 1.5 लाख से अधिक स्टार्टअप्स के साथ दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। हमारा युवा अब काम मांगने वाला नहीं, बल्कि काम देने वाला (Job Giver) बन चुका है।’ कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका हरियाणा का पहला दौरा था, जिसे यादगार बनाने के लिए राज्य भाजपा इकाई ने व्यापक तैयारियां की थीं।


नितिन नबीन ने कहा कि
प्रधानमंत्री ने भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है और आज भारत विश्व की चौथी बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है। उन्होंने गौरव के साथ उल्लेख किया कि आज अमेरिका की प्रसिद्ध सिलिकन वैली (Silicon Valley) में लगभग 50 प्रतिशत तकनीकी पेशेवर भारतीय मूल के हैं, जो भारत की बौद्धिक क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जहां 4G के दौर में भारत दुनिया के पीछे था, वहीं अब 6G क्रांति का नेतृत्व भारत के युवा कर रहे हैं। राजनीति में आने वाले युवाओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई 100 मीटर की रेस नहीं बल्कि एक मैराथन है, जिसमें गति से अधिक धैर्य (स्टैमिना) की परीक्षा होती है।

हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, आज और कल पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

नितिन नबीन सुबह लगभग 11 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे के माध्यम से गुड़गांव (गुरुग्राम) पहुंचे। दिल्ली बॉर्डर पर एम्बियंस मॉल (Ambience Mall) के पास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जो उन्हें गुड़गांव स्थित भाजपा कार्यालय ‘गुरुकमल’ तक लेकर गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा और उत्साह देखने को मिला। यह दौरा स्वामी विवेकानंद की जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर आयोजित किया गया था। उन्होंने गुड़गांव भाजपा कार्यालय के पास एक जनसभा को भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरे के दौरान नितिन नबीन ने गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ एक रोड शो में भी भाग लिया।

#PoliticsMarathon #LongTermPolitics #NitinNabin #PoliticalWisdom #NoShortcuts #EnduranceInPolitics #PoliticalJourney #MarathonMindset #SustainablePolitics #PoliticalIntegrity #PatienceInPolitics #LongWayAhead #StrategicPolitics #OvercomingChallenges #EvolutionOfPolitics #PoliticalPhilosophy #LeadershipLessons #MindfulPolitics #PoliticsAndIntegrity #ThinkLongTerm

आज 3 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button