ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के 6 उत्तरी जिलों में आज बारिश की संभावना, शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी

5 फरवरी से मौसम होने लगेगा साफ

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने 1 फरवरी को हरियाणा में बारिश की संभावना व्यक्ति थी लेकिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कल बारिश दर्ज नहीं की गई। प्रदेश के करनाल और यमुनानगर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की गई रोहतक में भी हल्की बूंदाबांदी के बीच ओलावृष्टि दर्ज हुई। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा के उत्तरी जिलों में आज ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को भी दिखाई दे सकता है और इस कारण पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बात अगर प्रदूषण की की जाए तो हरियाणा में पिछले दो-तीन दिनों में प्रदूषण में मामूली सुधार दर्ज हुआ है आज सुबह 7:00 बजे प्रदेश के मेवात में AQI खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां पर AQI 346 रहा। प्रदेश के पंचकूला की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। यहां पर AQI 122 दर्ज हुआ जो खराब श्रेणी में था।
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के मध्य तक प्रदेश में ठंड का माहौल बना रहेगा लेकिन दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

यहां छाएगा घना कोहरा

Budget 2026 पर उद्योग जगत का भरोसा, व्यापारिक संगठनों ने बताया विकसित भारत की मजबूत नींव
Budget 2026 पर उद्योग जगत का भरोसा, व्यापारिक संगठनों ने बताया विकसित भारत की मजबूत नींव

मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी व कैथल में घना कोहरा छाएगा। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात को घना कोहरा पड़ने की भी संभावना है। जिससे दृश्यता कम रहेगी। इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है।

ठंडी हवाओं का दिखाई देगा असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर दिखाई देगा। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हालांकि आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा।

तीन-चार दिन पड़ेगा कोहरा

आज का पंचांग और राशिफल

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम प्रणाली से वातावरण में नमी में बढ़ोतरी होने से हरियाणा में आने वाले तीन चार दिनों तक सुबह के घंटों संघन से अति सघन कोहरा देखने को मिलेगा। फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे धीरे ठंड के तेवर ढीले होने लगेंगे।

हरियाणा में तापमान

रविवार को प्रदेश में भिवानी में तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। दूसरी तरफ सिरसा राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहा। इसलिए ठंड बाकी जिलों के मुकाबले ज्यादा महसूस हुई। बाकी जगहों की बात करें तो अंबाला में 22 डिग्री, रोहतक में 21.6 डिग्री, नारनौल में 21.2 डिग्री और फरीदाबाद में 21.4 डिग्री रहा. गुरुग्राम भी करीब 22 डिग्री सेल्सियस पर रहा। करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे जिलों में तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच बना रहा। पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में तापमान थोड़ा बढ़ा, लेकिन हिसार में तापमान गिरा है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस हुई।

क्या बोले मौसम विशेषज्ञ

केंद्रीय बजट में चुनाव के मद्देनजर केवल साउथ इंडिया पर फोकस, हरियाणा के लिए कुछ नहीं : दुष्यंत चौटाला

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के मुताबिक आज से पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिख सकता है। इसकी वजह से कई इलाकों में हवाएं चलेंगी और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। आज और कल उत्तर और दक्षिण के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। 4 फरवरी के बाद मौसम फिर सूखा हो जाएगा और ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे रात का तापमान फिर गिर सकता है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम खुशनुमा रहने वाला है।

 

#HaryanaWeather #ColdWave #RainLikely #NorthernDistricts #HaryanaNews #WeatherUpdate #RainForecast #ColdWaveAlert #SevereWeather #HaryanaRain #WeatherWarning #HaryanaCold #ClimateReality #LocalWeather #NorthernIndia #SeasonalChanges #StayComfortable #RainyDays #WeatherConditions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button