ताजा समाचारवायरलहरियाणा

देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा, महंगाई, बेरोजगारी और कर्ज के बोझ ने आम आदमी की कमर तोड़ दी : दीपेंद्र हुड्डा

कहा, करोड़ों रुपये के घोटालों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Deepender Hooda : रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और कर्ज के बोझ ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। फिलहाल सर्वे चल रहा है और केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री से अपेक्षा है कि वह आम जनता को राहत देने की पहल होगी।

केजरीवाल की पार्टी पर BJP का बड़ा हमला, आतिशी ने साजिश का लगाया आरोप
केजरीवाल की पार्टी पर BJP का बड़ा हमला, आतिशी ने साजिश का लगाया आरोप

दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा सहित कई राज्य सरकारें भारी कर्ज में डूबी हुई हैं। देश के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण में भाजपा नेताओं में गुटबाजी नहीं बल्कि लूटबाजी चल रही है। भाजपा नेताओं का आम जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। प्रयागराज की घटना पर उन्होंने कहा कि यह केवल सनातनियों का ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू धर्म का अपमान है। भाजपा धर्म के नाम पर वोट तो लेती है लेकिन धर्म का सम्मान करना भूल जाती है। भाजपा के अलग-अलग नेता दो घंटे के अंतराल में एक ही लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हैं।

रोहतक में भूमि घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के घोटालों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं लेकिन सीबीआई और ईडी ने किसी भाजपा नेता पर कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस राज्यपाल से मिलकर प्रदेश में हुए सभी घोटालों की सूची सौंपेंगे।

केजरीवाल और सिसोदिया ने जज पर उठाए सवाल, दिल्ली राजनीति में बड़ा मोड़
केजरीवाल और सिसोदिया ने जज पर उठाए सवाल, दिल्ली राजनीति में बड़ा मोड़

शहरी निकाय चुनाव को लेकर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भी निगम चुनाव में भाजपा को हराया था और इस बार भी सोनीपत में भाजपा को शिकस्त देने का काम करेगी। उनके साथ विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, जयभगवान आंतिल दीपालपुर मौजूद रहे।

#EconomicCrisis #Inflation #Unemployment #DebtBurden #DeependerHooda #CommonMan #FinancialStruggles #EconomicHardship #SoaringPrices #JobLoss #DebtCrisis #EconomicRecovery #FinancialRelief #PolicyChange #GovernmentSupport #UserProtection #SupportThePeople #FightForChange #SocioEconomicIssues

हरियाणा से सटे पंजाब में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, एक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button