ताजा समाचारवायरलहरियाणा

सीवरेज लाइन में पैमाइश करने उतरे दो युवक, एक मैनहोल में गिरा, मौत

लेबर ने आपसी विवाद को लेकर बिना अनुमति चैंबर का ढक्कन हटाकर पैमाइश शुरू किया था

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Accident Sirsa : बिना किसी सरकारी आदेश के मेनहोल के ढक्कन को खोलकर उसमें उतरना दो युवकों को भारी पड़ गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गैस के प्रभाव में आया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

बताया गया है कि रानियां बाइपास पर सीवरेज की मुख्य लाइन नई बिछाई गई थी। इस लाइन को बिछाने के साथ-साथ विशेष रूप से चैंबर बनाए गए हैं। प्रशासनिक तौर पर पैमाइश का काम पूरा हो गया था। लेकिन लेबर की आपस में पैमाइश को लेकर विवाद था। ऐसे में रविवार दोपहर को तीन चार लोगों ने चैंबर पर लगे ढक्कन हटाकर पैमाइश करनी चाही। ऐसे में 35 फीट गहराई तक चैंबर की पैमाइश करने के लिए दो युवक उतरे। दोनों ही युवक गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गए। ऐसे में एक युवक गहरी लाइन के मेनहोल के अंदर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तीन घंटे के अभियान के बाद युवक का शव मिल सका। मृतक का नाम गोलू है जिसकी उम्र 35 साल थी। गोलू दो बच्चों का पिता था। वहीं, दूसरे युवक का नाम राजा है जिसकी उम्र 30 साल है। राजा को नागरिक अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। मृतक के शव को नागरिक अस्तपाल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

आपसी विवाद में की जा रही थी पैमाइश

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूपराम ने बताया कि विभाग के जेई और ठेकेदार ने पहले ही पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया था। इसको लेकर कोई विवाद नहीं था। आज ठेकेदार की लेबर ने आपसी विवाद को लेकर बिना अनुमति चैंबर का ढक्कन हटाकर पैमाइश का काम करना शुरू कर दिया। इसी कारण यह हादसा हुआ है।

 

#SewerageLine #Manhole #TragicIncident #YouthSafety #MeasureDanger #AccidentAwareness #UrbanExploration #SafetyFirst #CommunitySafety #PublicAwareness #SewerSystem #PreventAccidents #SafetyMeasures #DangersOfExploration #LossOfLife #RealityCheck #AwarenessCampaign #CautionaryTale #EmergencyResponse #RespectTheDanger

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button