ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मुख्यमंत्री जी का नाम है नायब और केंद्र के बजट में हरियाणा का नाम है गायब : दीपेंद्र हुड्डा

कहा, नई परियोजना मिली नहीं और पुरानी यूपी ले गए

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

MP Deepender Hooda : रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज संसद में पेश केंद्रीय बजट को लेकर कहा है कि जहां तक बजट की बात है ‘मुख्यमंत्री जी का नाम है नायब और केंद्र के बजट में हरियाणा का नाम है गायब।’ उन्होंने कहा कि इस बजट में हरियाणा के हिस्से में कुछ नहीं आया है और 12 वर्षों की तरह इस बार भी हरियाणा का नाम सुनने के लिए हरियाणावासी वंचित रह गए। केंद्रीय बजट में हरियाणा का नाम नहीं आया, आवंटन की बात को बाद की है। कोई परियोजना हरियाणा को नहीं दी गई है।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

करनाल में रविदास जयंती के एक कार्यक्रम में भाग लेने आए रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 पर कहा कि आज संत श्री गुरु रविदास जी की जयंती थी। आज राष्ट्रीय अवकाश होना चाहिए था, लेकिन आज संसद चलाई गई और बजट पेश किया गया। उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है कि भारतीय जनता पार्टी का किस तरह का भाव संत रविदास के प्रति है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जो हरियाणा देश में सबसे ज्यादा जीएसटी दे रहा है और सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे को टोल कलेक्शन दे रहा है। उस हरियाणा को बीजेपी बजट में कुछ नहीं दे रही, जबकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा हरियाणा के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात कोई नहीं हो सकती कि हरियाणा को कोई नई परियोजना तो मिली नहीं लेकिन जो पुरानी परियोजना थी उसे भी वह जेवर ले गए। जो रेल कोच फैक्ट्री सोनीपत आनी थी वह बनारस ले गए। एम्स के जो 10 संस्थान आने थे उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि वह कहां-कहां बनेंगे। उन्होंने बहुत साफ कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा के साथ जबरदस्त तरीके से भेदभाव कर रही है।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

#Nayab #DeependerHooda #Haryana #CentralBudget #Budget2023 #IndianPolitics #StateDevelopment #Leadership #BudgetAllocation #HaryanaEconomy #PoliticalIssues #PublicConcerns #GovernmentFunding #Advocacy #CivicEngagement #Economy #RegionMatters #PolicyDebate #SocialAwareness

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button