ताजा समाचार

Repo Rate: रेपो रेट गिरने से ग्राहक हैरान, PNB समेत इन 4 सरकारी बैंकों ने दी बड़ी खुशखबरी

Satyakhabarindia

Repo Rate: देश की आर्थिक व्यवस्था को कंट्रोल में रखने वाला जो सबसे बड़ा संस्थान है वो है भारतीय रिजर्व बैंक यानी (Reserve Bank of India)। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी। RBI न सिर्फ देश की मौद्रिक नीति (Monetary Policy) तय करता है बल्कि यह यह तय करता है कि मार्केट में कितना पैसा होना चाहिए महंगाई कैसे कंट्रोल हो और बैंकों को कितनी ब्याज दर पर कर्ज देना है।

सबसे जरूरी चीज जो RBI कंट्रोल करता है वो है Repo Rate। ये वो रेट होता है जिस पर RBI बाकी बैंकों को कर्ज देता है। जब RBI इस दर को घटाता है तो आम आदमी को भी राहत मिलती है क्योंकि बैंकों की लोन की ब्याज दरें कम हो जाती हैं।

RBI ने फिर से दी राहत

देशवासियों को अप्रैल महीने में भी बड़ी राहत मिली है। फरवरी के बाद अब अप्रैल में भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती की है। बुधवार सुबह यानी 9 अप्रैल को RBI ने अपनी मौद्रिक नीति बैठक के बाद यह बड़ा ऐलान किया।

इस बार 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद अब रेपो रेट घटकर 6 प्रतिशत रह गई है। इसका सीधा फायदा देश के करोड़ों लोन लेने वाले लोगों को मिलेगा चाहे वो (Home Loan) हो (Personal Loan) हो या (Car Loan)।

सरकारी बैंकों ने भी दिखाई फुर्ती

इनेलो ने सोनीपत से एडवोकेट आंनद खत्री और पंचकुला से मनोज अग्रवाल को उतारा मैदान में

RBI की घोषणा के कुछ घंटों के अंदर ही चार बड़े सरकारी बैंकों (Government Banks) ने भी अपने ग्राहकों को राहत दे दी। Punjab National Bank (PNB) Bank of India (BOI) Indian Bank और UCO Bank ने अपनी Repo Linked Benchmark Lending Rate (RBLR) में कटौती की घोषणा कर दी।

इस कदम से साफ है कि बैंक भी चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग सस्ते ब्याज दर पर लोन लें और इकोनॉमी में पैसे का फ्लो बना रहे।

PNB की नई ब्याज दर

अगर आपका लोन PNB (Punjab National Bank) से है तो आपके लिए खुशखबरी है। PNB ने 10 अप्रैल से अपनी RBLR दर को 9.10% से घटाकर 8.85% कर दिया है। यानी अब जो लोग PNB से (Home Loan) या (Personal Loan) ले रहे हैं उनकी EMI पहले से कम हो जाएगी।

Indian Bank ने सबसे ज्यादा कटौती की

चेन्नई स्थित Indian Bank ने तो और भी बड़ी राहत दी है। बैंक ने 11 अप्रैल से अपनी RBLR दर को 35 बेसिस प्वाइंट घटाकर 8.70 प्रतिशत कर दिया है। इसका मतलब है कि नए और पुराने दोनों ग्राहकों को अब सस्ते ब्याज पर लोन मिलेगा।

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

इस कदम से Indian Bank ने बाकी बैंकों के मुकाबले ज्यादा बड़ा फायदा ग्राहकों को दिया है।

BOI और UCO Bank भी पीछे नहीं

Bank of India (BOI) ने भी अपनी रेपो लिंक्ड ब्याज दर को 9.10% से घटाकर 8.85% कर दिया है। BOI ने यह जानकारी अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है और कहा कि ये दरें पिछले बुधवार से ही लागू हो चुकी हैं।

वहीं UCO Bank ने भी अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए RBLR को 8.80 प्रतिशत कर दिया है जो पहले ज्यादा था।

इन सभी बैंकों के इस कदम से एक बात साफ हो गई है – अब लोन लेना आसान और सस्ता होता जा रहा है।

लोन लेने वालों के लिए क्या होगा फायदा?

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

अब बात करते हैं आम आदमी की यानी उस इंसान की जो घर खरीदने का सपना देख रहा है या अपनी बेटी की शादी के लिए (Personal Loan) लेने की सोच रहा है। Repo Rate और RBLR में कटौती का सीधा मतलब है – कम EMI और ज्यादा सुविधा।

अगर आपने पहले ही लोन लिया हुआ है तो बैंक की तरफ से ब्याज दर कम होने के कारण आपकी अगली EMI कम हो जाएगी। और अगर आप नया लोन लेना चाहते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले कम ब्याज देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button