संजय भाटिया और कर्मवीर बौद्ध पहुंचे राज्यसभा, सतीश नांदल हारे
कांग्रेस विधायकों के भरोसे नहीं, किस्मत के धनी बनकर जीती कर्मवीर ने सीट

सत्य खबर हरियाणा
RajyaSabha Election Haryana : हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के करीब सवा नौ घंटे बाद घोषित परिणाम में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध विजयी रहे। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा अपने समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के समर्थन में कांग्रेस के नौ विधायकों को तोड़ने में कामयाब रही। कांग्रेस के चार विधायकों के वोट रद हुए और पांच विधायकों द्वारा क्रास वोटिंग की सूचना है। इसके बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार किस्मत के धनी निकले और तमाम तरह के कयासों के बीच अपनी जीत सुनिश्चित की। रात करीब डेढ़ बजे भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध के चुनाव जीतने पर मुहर लगी।
राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा परिसर में मतदान कराया गया था। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन वोट की सीक्रेसी को लेकर उठे विवाद के कारण काउंटिंग में करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी हुई।
दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की थी। वहीं कांग्रेस ने भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के वोट की सीक्रेसी लीक होने का आरोप लगाते हुए चुनाव अधिकारी से शिकायत की थी। इस विवाद के चलते चुनाव अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की, जिसके कारण मतगणना देर से शुरू हो सकी।
बाद में स्थिति स्पष्ट होने के बाद काउंटिंग शुरू हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणामों के अनुसार बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत हासिल कर राज्यसभा के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।
राज्यसभा चुनाव के दौरान विधानसभा की कुल 90 सीटों में से 88 विधायकों ने मतदान किया। दो विधायकों वाली इनेलो ने मतदान से दूरी बनाए रखी। मतदान के बाद मतों की जांच में कांग्रेस के चार वोट और भाजपा का एक वोट रद्द कर दिया गया। इस तरह कुल 83 मत वैध पाए गए। चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की भी चर्चा रही, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया।
मतों के अंतिम आंकड़ों के अनुसार भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया को 28.66 वोट मिले और वे विजयी रहे। कांग्रेस उम्मीदवार करमबीर सिंह बौद्ध को 28 वोट प्राप्त हुए और वे भी राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को 26.34 वोट मिले।
चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी ने “अग्नि परीक्षा” पास कर ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने में सफल रही और पार्टी ने अपनी सीट सुरक्षित कर ली।
#SanjayBhatia #KarmveerBauddh #RajyaSabha #SatishNandal #PoliticalUpdates #IndiaPolitics #ParliamentNews #ElectionResults #PoliticalRoundup #LeadershipChanges #CurrentAffairs #NewCandidates #SenateElections #BJP #Congress #PoliticalNews #DemocracyInAction #Government #PoliticalLeaders #Indiaствуйте%`