हरियाणा 10 शहरों में पारा 40 पार, रोहतक सबसे गर्म
हरियाणा में आज फिर बादल छाने, बूंदाबांदी और बिजली चमकने की संभावना

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। गर्म हवाएं चलने से सड़कों पर सन्नाटा दिखा। न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा। आज सुबह हरियाणा के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि रविवार 19 अप्रैल, 2026 को भी इसी प्रकार का मौसम रहने के आसार हैं। हवा में बदलाव से 19 और 20 अप्रैल का मौसम साफ लेकिन खुश्क रहेगा। दिन के तापमान में आज भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार हरियाणा में शनिवार को एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर रविवार को दिखाई देगा। बादलों की आवाजाही के बीच सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, जींद, रोहतक, झज्जर में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
हरियाणा में मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के दौरान बारिश के आसार जताए हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला, चारखी और दादरी में 40 से 50 की रफ्तार से आंधी भी चल सकती हैं। बारिश होने के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।
हरियाणा में अधिकतम तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम पारा यमुनानगर में 37.6 डिग्री रहा। हरियाणा में अधिकतम तापमान ज्यादातर जिलों में यह सामान्य से ऊपर चल रहा है। शुक्रवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रोहतक सबसे गर्म रहा, जहां 41.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। राज्य के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। इनमें अंबाला (40.4), करनाल (40.4), रोहतक (41.9), सिरसा (41.4), गुरुग्राम (40.1), जींद (40.7), महेंद्रगढ़ (40.8), नूंह (41.3), पलवल (40.2) और सोनीपत (40.2) शामिल हैं। हिसार, भिवानी और गुरुग्राम समेत कई जिलों में तापमान 39 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।
हरियाणा में न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह-शाम हल्की राहत जरूर मिल रही है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 17.6 सोनीपत के सारागढ़ी (AWS) में दर्ज हुआ। औसतन न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। हिसार, गुरुग्राम और करनाल समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
#HaryanaTemperature #HeatWave #Summer2026 #RohtakHottest #RecordTemperatures #WeatherUpdate #HeatRecord #HaryanaCities #TemperatureAlert #SummerHeat #NorthIndiaHeat #Meteorology #ClimateChange #HotCitiesIndia #RohtakWeather #IndianSummer #HeatCrisis #UrbanHeat #ClimateImpact #ExtremeWeather