ताजा समाचारवायरलहरियाणा

क्रॉस वोटिंग हुड्डा के दामन पर ऐसा दाग जिसे वह कभी धो नहीं पाएंगे : अनिल विज

कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावनाएं नहीं

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

नगर निगम मेयर के लिए उम्मीदवार घोषित करने में कांग्रेस ने मारी बाजी

Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के सस्पेंड हुए पांच विधायकों के भाजपा में शामिल होने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर यह लोग भाजपा में शामिल होते हैं तो इन पर दल बदल विरोधी कानून लागू हो जाएगा और इनकी सदस्यता खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन्हें निकाल दिया है, लेकिन यह भाजपा में नहीं आ सकते। मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि दो-तीन विधायक और मुहाने पर थे लेकिन अंतिम क्षणों में वह क्रॉस वोटिंग नहीं कर पाए।

हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ऊपर से नीचे तक छोटे-छोटे पॉलिटिकल ग्रुपों में बंट चुकी है। और अब कांग्रेस कोई पार्टी नहीं रह गई है। उन्होंने बहुत साफ कहा कि कांग्रेस के विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करना भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लीडरशिप पर सवालिया निशान है क्योंकि वह 1 साल की लंबी जद्दोजहद के बाद हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता बने थे। उन्होंने कहा कि यह भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ऐसा दाग है जिसे वह कभी धो नहीं पाएंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, मोदी सरकार की नीयत में खोट, नीयत साफ होती तो 2024 में मिल गया होता महिला आरक्षण

कल लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोटों से गिर गया जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पुरुष महिलाओं की शक्ति से घबरा गए और घबरा कर बिल को गिरवा दिया जबकि ये बिल सभी महिलाओं के पक्ष में था महिलाओं को हक देने का बिल था। डिलीमिटेशन का बिल था क्योंकि लोकसभा की सीट 1976 में जितनी सीटें थी आज भी उतनी ही है, जबकि तब और आज की पॉपुलेशन में काफी अंतर है। उन्होंने बताया कि 172 सीटे तो ऐसी है जिनकी जनसंख्या 20 लाख से ज्यादा है ये एक प्रतिनिधि के लिए सबके ग्रीवेंस को सुनना मुमकिन नहीं है इन सबको बराबर करना बहुत आवश्यक था लेकिन विपक्ष ने जनहित के काम को इकट्ठे होकर इसको गिरवा दिया।

इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोके जाने और बदतमीजी के आरोपों पर भी अनिल विज ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, यह बहुत गलत बात है। कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सभी के मान-सम्मान का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

हरियाणा के छोटे किसान बनेंगे विदेश में बड़े फॉर्म हाउसों के मालिक

#Haryana #CrossVoting #AnilVij #Hooda #PoliticalScandal #Elections2023 #VoterIntegrity #Politics #HaryanaPolitics #ReputationDamaged #PoliticalCommentary #VoteSmart #ElectionIntegrity #PoliticalDebate #Leadership #Accountability #TrustInPolitics #HaryanaNews #PoliticalAnalysis #CurrentAffairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button