ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के छोटे किसान बनेंगे विदेश में बड़े फॉर्म हाउसों के मालिक

केन्या और तंजानिया में जमीन खाली, वहां के लोगों को नहीं कृषि का ज्ञान, सरकार लीज पर दिलाएगी जमीन

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा सरकार ने पूर्वी अफ्रीकी देशों में हरियाणा के किसानों को खेती के लिए विशाल और उपजाऊ भूमि उपलब्ध करवा कर किसानों की आय में कई गुना वृद्धि करने का फैसला किया है। इस मामले में बता दें कि सरकार किसानों और पूर्वी अफ्रीकी देशों के बीच सुविधा प्रदाता की भूमिका अदा करेगी।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परेशान करने पर कोच बर्खास्त

हरियाणा सरकार के अनुसार पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या और तंजानिया जैसे कई देशों में खेती के लिए विशाल और उपजाऊ भूमि उपलब्ध लेकिन वहां आधुनिक तकनीक और कुशल श्रम की कमी है, जिसके चलते जमीन खाली पड़ी है। हरियाणा के किसान धान गेहूं मक्का और बागवानी में विशेष सत्र पर अपनी कुशलता सिद्ध कर चुके हैं। सरकार का मानना है कि इन देशों में हजारों एकड़ जमीन लीज पर हरियाणा के किसानों को उपलब्ध करवाई जा सकती है और इन देशों के जलवायु कई भारतीय फसलों के लिए उपयुक्त है। सरकार केन्या और तंजानिया जैसे पूर्वी अफ्रीकी देशों के साथ कृषि क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस योजना के तहत हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को इन देशों में खेती करने के लिए जमीन, संसाधन और अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाया जाएगा।
हरियाणा सरकार का मानना है कि हरियाणा में किसानों की जोत लगातार कम हो रही है। ऐसे में हरियाणा के किसानों के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो रहा है। सरकार पूर्वी अफ्रीकी देशों में हरियाणा के किसानों के लिए सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगी और दोनों देशों की सरकारों के साथ आधिकारिक समझौता किया जाएगा ताकि किसानों के अधिकारों की रक्षा हो सके किसानों को वहां की मिट्टी और वातावरण के हिसाब से बीज और खाद के चैन में मदद दी जाएगी और वहां उगाई गई फसलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के लिए सप्लाई चेन विकसित की जाएगी।

सरकार का कहना है कि पूर्वी अफ्रीकी देशों में किसान बड़े फॉर्म्स बनाकर खेती कर अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकेंगे। साथ ही भारत और अफ्रीकी देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध भी इससे मजबूत होंगे।
बताया गया है कि सरकार ने इसके लिए पहले से तैयारी शुरू कर रखी है और अब सरकार इस दिशा में आगे बढ़ने की सोच रही है तथा किसानों से इस बारे में जल्दी सलाह-मशवरा किया जाएगा।

बेटी को फंदा लगाकर दंपति ने फंदे पर झूल दी जान

 

#Haryana #SmallFarmers #FarmHousesAbroad #HaryanaFarmers #FarmingOpportunities #RuralEmpowerment #AgricultureInnovation #InvestmentAbroad #FarmersGrowth #ModernAgriculture #SustainableFarming #ForeignInvestment #RuralDevelopment #HaryanaPride #FarmingSuccess #FarmersOfHaryana #EconomicGrowth #GlobalFarming #FarmhouseLife #EmpowerFarmers

हरियाणा में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, अभ्यार्थियों का पीएमटी टेस्ट होने लगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button