ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में तापमान 47 के पास, आज और चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने दिन के समय घर से बाहर निकालने से बचने की दी सलाह

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में इस समय रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। हरियाणा में पारा 47 के पास पहुंच गया है। राज्य के कई शहरों में आसमान से आग बरस रही है और लू से हालात बदतर हो गए हैं। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य में पहली बार भीषण लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने आज के लिए दो तिहाई हरियाणा में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि बाकी हरियाणा में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी कम से कम पांच दिन और हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और चरखी दादरी में लोगों को गर्मी ज्यादा परेशान करेगी। इन इलाकों में मौसम विभाग में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि हरियाणा के बाकी इलाकों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में मौसम विभाग में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कल के मुकाबले तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 मई को भी हरियाणा में इसी प्रकार का अलर्ट रहने वाला है लेकिन 22 और 23 मई को पूरे हरियाणा में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अभी बारिश की किसी प्रकार की कोई संभावना नहीं है। 25 मई से हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद हरियाणा में छिटपुट बारिश की संभावना बनेगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : पूरे नैटवर्क को कंट्रोल कर रहा था रिभव ऋषि

मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके चलते 19 मई से 25 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तीव्र लू का दौर लगातार जारी रहेगा। 25 के नौतपा शुरू हो जाएगा। इसमें तापमान और बढ़ सकता है। लेकिन नौतपा के पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। विशेषकर दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में पारा 45 से 47 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर चेताया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर ना निकलें। हो सके तो सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

मौसम विभाग ने चेताया है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। प्यास न भी लगे, तब भी लगातार पानी पीते रहें। शरीर में इलेक्‍ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए ओआरएस घोल लेते रहें, घर की बनी लस्सी, नींबू पानी, छाछ या चावल का पानी लें। बाहर जाते समय हमेशा हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें। बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

सिस्टम से हारी महिला मुख्यमंत्री के सामने बोली, अब जहर पीने के सिवाय कोई रास्ता नहीं

पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। रोहतक में पारा सामान्य से 6.2 डिग्री ऊपर 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा के कम से कम 6 प्रमुख शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। हिसार में तापमान 45.3 नारनौल में 45.0 सिरसा में 46.4 फरीदाबाद में 46.0 जींद में 45.2 दर्ज किया गया। इस दौरान अंबाला में 44.4 और करनाल में 44.6 तापमान दर्ज किया गया। दिन के समय अधिकतम तापमान चरखी दादरी में 42.4 डिग्री सेल्सियस रिजल्ट किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान भिवानी में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44.6, झज्जर में 43.6, मेवात में 44.8, रेवाड़ी में 43.2 और सोनीपत में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान 

हरियाणा की रातें अब काफी गर्म होने लगी है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ। प्रदेश के यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। भिवानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया। भिवानी की रात प्रदेश में सबसे गर्म दर्ज की गई है। अंबाला में यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक यानी 29.8 डिग्री रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 27.7 करनाल में 26.8 नारनौल में 26.5, गुरुग्राम में 27.0, सिरसा में 29.4, झज्जर में 26.9, मेवात में 26.2, पलवल में 27.5, रोहतक में 28.0, सोनीपत में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हरियाणा में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज होने की संभावना व्यक्त की है।

कांग्रेस 11 साल में हारी 95 चुनाव, जनादेश का सम्मान करना सीखे : अनिल विज

1. #HaryanaHeat
2. #TemperatureRise
3. #WeatherUpdate
4. #HeatWaveHaryana
5. #Summer2023
6. #HighTemperatures
7. #HaryanaWeather
8. #MercurySoars
9. #StayCoolHaryana
10. #HeatAlert
11. #HaryanaClimate
12. #ExtremeHeat
13. #WeatherForecast
14. #HotDaysAhead
15. #HaryanaSummer
16. #HeatIndex
17. #RisingTemperatures
18. #HaryanaNews
19. #WeatherWatch
20. #StayHydratedHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button