ताजा समाचारखेती-बाड़ी

प्रदेश के गुरुग्राम में पारा जमाव बिंदु के पास पहुंचा, दक्षिणी हरियाणा में पड़ने लगा पाला हरियाणा में हवा हुई जहरीली, 19 जनवरी को बारिश की संभावना

प्रदेश के गुरुग्राम में पारा जमाव बिंदु के पास पहुंचा, दक्षिणी हरियाणा में पड़ने लगा पाला हरियाणा में हवा हुई जहरीली, 19 जनवरी को बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा में इस समय कोहरे के साथ जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बारिश नहीं होने के चलते हरियाणा का AQI उछाल मार रहा है। हरियाणा में रात के समय गुरुग्राम में पारा जवाब बिंदु के पास पहुंच गया। यहां पर न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के मेवात को छोड़कर सभी जगह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। हरियाणा के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

हरियाणा में AQI

हरियाणा में बारिश नहीं होने के कारण AQI एक बार फिर छल करने लगा है आज सुबह 7:00 हरियाणा का औसत AQI 643 दर्ज किया गया जो कल के मुकाबले 350 अंक से ज्यादा है। हरियाणा के कई इलाकों में आज हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदेश के फरीदाबाद जिले का महावतपुर गांव देश का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बना हुआ है। यहां पर AQI 838 दर्ज किया गया। देश के प्रदूषण इलाकों में गुरुग्राम दूसरे स्थान पर है, जहां AQI 777 दर्ज किया गया। प्रदेश के फरीदाबाद में AQI 716 दर्ज किया गया और यह देश में पांचवें स्थान पर रहा। प्रदेश का बहादुरगढ़ देश में नौंवें स्थान पर है, यहां पर AQI 659 दर्ज किया गया। इसके अलावा सोहना में 575, सोनीपत में 506, रेवाड़ी में 578, मानेसर में 506, पलवल में 435, धारूहेड़ा में 483, यमुनानगर में 308, रोहतक में 327, पंचकूला में 347 दर्ज किया गया। प्रदेश के अंबाला, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, पानीपत में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई जबकि सिरसा और भिवानी में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज हुई।

हरियाणा की बेटी ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर करवाई ब्रज की 84 कोस परिक्रमा

हरियाणा में तापमान

प्रदेश के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। सोनीपत में न्यूनतम तापमान 1.6, सिरसा में 1.7, भिवानी में 1.5, नारनौल में 1.2, हिसार में 2.6, रोहतक में 3.2, जींद में 3.5, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। प्रदेश के मेवात में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के सोनीपत में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 12.1 और कैथल में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में कोहरा

फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी
फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी

आज सुबह से हरियाणा के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य से 25 मीटर तक बनी हुई है। दक्षिणी हरियाणा में खेतों में पाला जमने लगा है।

बारिश की संभावना

हरियाणा में 16 जनवरी और 19 जनवरी को लगातार तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 16 जनवरी वाले पश्चिमी विक्षोभ से 17 और 18 जनवरी को बादल छाने की संभावना है, जबकि 19 जनवरी वाले पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना है।

SIR को लेकर हरियाणा कांग्रेस एक्शन मोड में, एक्शन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button