बेटे ने की मां और उसके प्रेमी की हत्या शवों को लेकर सीधा पहुंचा थाने और कहा गाड़ी में पड़े हैं दो शव निकाल लो

Sirsa सदर थाना क्षेत्र के गांव थेहड़ सिकंदरपुर में शुक्रवार अल सुबह करीब दो बजे राजकुमार नमक युवक ने अपनी मां अंगूरी देवी (42 साल) तथा उसके प्रेमी लेखराज (45 साल ) की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटा अपनी मां और उसके प्रेमी के शवों को गाड़ी में डालकर सीधा सदर थाने पहुंचा। सदर थाने में पहुंचने के साथ ही उसने पुलिस को बोला कि गाड़ी में दो शव पड़े हैं उन्हें निकाल लो और खुद शख्स थाने के अंदर बैठ गया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
चुन्नी से गला घोंटकर दोनों को उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक सिकंदरपुर में एक युवक ने अपनी मां और पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को संबंध बनाते हुए वीरवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक ने घर में घुसकर आज सुबह करीब 2:00 बजे दोनों की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे दोनों के शवों को गाड़ी में लेकर सीधा सदर थाना सिरसा पहुंच गया। थाना में सीधे गाड़ी लगाने पर पुलिस ने उसे रोका तो उसने कहा कि गाड़ी में उसकी मां और प्रेमी की लाश है। गाड़ी से दोनों की लाश निकाल लो।
पुलिस ने हिरासत में लिया युवक
इसके बाद थाने में हड़कंप मंच गया । पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी में दो शव रखे हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि मेरी मां के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध थे। इसका मुझे कई दिनों से शक था। युवक ने पुलिस को बताया, मैंने गुरुवार रात दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद मैंने दोनों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मां को पहले समझाया था
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने बताया कि उसने अपनी मां को पहले भी कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। वही गांव थेहड सिकंदरपुर में हुए इस दोहरे हत्याकांड के बाद सनसनी मची हुई है और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।