ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में मौसम ने ली करवट, प्रदेश के 12 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ी, गेहूं की फसल में फायदा

हरियाणा में मौसम ने ली करवट, प्रदेश के 12 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ी, गेहूं की फसल में फायदा

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : बीती देर रात से हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा रही है। इस दौरान सिरसा में ओलावृष्टि की खबर है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने, खेतों में पानी निकासी के इंतजाम करने, यात्रियों को अनावश्यक यात्रा टालने, विशेष रूप से रात के समय सड़क पर न निकलने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की हिदायत दी है। बारिश के कारण हरियाणा का औसत AQI में काफी सुधार हुआ है।
हरियाणा के मौसम में एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आज सुबह से हरियाणा के सिरसा, पानीपत, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, जींद और भिवानी में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा रही है। इस दौरान सिरसा में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है। प्रदेश के जिन जिलों में बारिश हो रही है वहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी लेकिन 25 जनवरी को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में एक बार फिर बारिश दर्ज की जा सकती है। 26 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश की संभावना है।
इस बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम में ठंड पैदा होगी। आज जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर जा सकता है वहीं आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, और पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।
पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा था। असामान्य रूप से बढ़ रहे तापमान और पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनाई। इस बारिश से आने वाले दिनों में शीत लहर और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

हरियाणा में तापमान

गौतस्करों ने पुलिस वाला समझ आम आदमी को मारी गोली, मौके पर मौत

कल हरियाणा के सोनीपत में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। कल दिन में रोहतक में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश की जींद, भिवानी, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया था। प्रदेश के अंबाला भिवानी और महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया।

प्रदेश में वायु गुणवत्ता

दुष्यंत चौटाला के मानहानि केस में साकेत कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

आज सुबह से हो रही बारिश के कारण प्रदेश की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार दर्ज किया गया है। आज सुबह 8:15 हरियाणा का औसत AQI 215 दर्ज किया गया। इस समय हरियाणा के लोहारू ग्रामीण में AQI 44 दर्ज किया गया। यहां पर हवा अच्छी श्रेणी में थी। जाटल में AQI 360 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में था। हरियाणा में आज वायु गुणवत्ता अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दर्ज की गई है और स्थिति है कि यहां पर वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी से लेकर खतरनाक श्रेणी तक सभी में दर्ज हुई है।

ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button