ताजा समाचार

रेवाड़ी में ज्वैलर्स की दुकान और उसके साथ लगते मकान में चोरी

Satyakhabarindia

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव मूंदी निवासी राजेश कुमार ने अपने ही गांव में मनीष ज्वैलर्स के नाम से दुकान है. राजेश फिलहाल शहर के अजय नगर में परिवार के साथ रहता है. बीती रात वह दुकान बंद कर अपने घर आ गया था. पीछे से चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ दिया.

बुधवार को बिना सवारी जींद से सोनीपत 120 की स्पीड से दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

सुबह पड़ोसी नवीन ने उसे दुकान के ताले टूटे हुए होने की सूचना दी. जब वह मौके पर पहुंचा तो दोनों ताले टूटे हुए थे और अंदर काउंटर में रखे सोना-चांदी के आभूषण गायब थे. राजेश के अनुसार उसकी दुकान से चोर 700 ग्राम चांदी, 3 जोड़ी पाजेब, 1 सोने की अंगुठी, सोने के टॉप्स, कुंडल व लोंग के अलावा कुछ कैश चोरी कर ले गए.

देश के टॉप 10 अमीर गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में दो दल हरियाणा के

इतना ही नहीं चोरों ने राजेश की दुकान के साथ बने पड़ोसी सुरेश कुमार के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. यहां से चोर हजारों रुपए कैश और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है. हालांकि अभी चोरों का पता नहीं चल पाया है.

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गोपाल अटायल ढ़ेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button