हरियाणा में बारिश की अभी कोई संभावना नहीं, लगातार बढ़ रहा है तापमान
दिन का तापमान 31 डिग्री पर पहुंचा प्रदेश के कई इलाकों में साथ का तापमान भी 14 के पार

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : प्रदेश में अब गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। राज्य का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के भिवानी, करनाल और मेवात में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। कम से कम 10 जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के किसी भी इलाके में अब इस महीने के आखिर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण प्रदेश के नारनौल में 2 दिन पहले ओलावृष्टि हुई थी बारिश काफी कम रही थी। दिन के तापमान में सामान्य से करीब 3.7 डिग्री अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री गुरुग्राम में दर्ज किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री के बीच रहने से सुबह और रात में हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है
हरियाणा में तापमान
मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान नूंह में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, अंबाला, गुरुग्राम और सिरसा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर रहा। पानीपत में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था।
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से सुबह हल्की ठंड बनी हुई है, जिससे दिन और रात के तापमान में तीन गुना अंतर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भिवानी में 14.4, करनाल में 14.2, मेवात में 14.7 दर्ज किया गया।
फसलों पर असर
दिन में बढ़ती गर्मी और सूखे मौसम का असर गेहूं और सरसों की फसलों पर पड़ सकता है, इसलिए किसानों को सिंचाई और कीट नियंत्रण पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। सुबह के समय फसलों पर नमी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहने से फसलों में नमी की कमी हो सकती है। इसलिए किसानों को आवश्यकता अनुसार सिंचाई करने की सलाह दी गई है। गेहूं की फसल में पीली रतुआ (येलो रस्ट) रोग की नियमित निगरानी करने, दीमक नियंत्रण के लिए फिप्रोनिल या क्लोरपाइरीफॉस का उपयोग करने और माहू (एफिड) दिखने पर नीम अर्क या थायमेथोक्साम का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सब्जियों व चारे के लिए किसानों को नियमित सिंचाई करने, बरसीम की कटाई समय पर करने और 15–20 दिन के अंतर पर पानी देने की सलाह दी गई है। पशुओं को दिन में धूप में बांधने और रात में छत के नीचे बांधने की सलाह दी गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है। 28 फरवरी को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।
हरियाणा में AQI
आज सुबह 5:30 बजे प्रदेश के जगाधरी में AQI 374 दर्ज किया गया जो, प्रदेश में सबसे ज्यादा था। यहां पर हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज हुई। प्रदेश के किसी भी अन्य इलाके में हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज नहीं की गई है। बाकी हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर और अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदेश के अंबाला शहर और छावनी, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, मानेसर, मेवात, पलवल, पानीपत, रोहतक, समालखा, सोनीपत और यमुनानगर में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश के भिवानी, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, लोहारू, नारनौल, पंचकूला, रेवाड़ी और सिरसा में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज हुई।
#HaryanaWeather #NoRain #WeatherUpdate #RisingTemperatures #Haryana #ClimateChange #Heatwave #SunnyDays #HotWeather #IndianWeather #WeatherForecast #SummerInHaryana #HotDays #StayCool #HaryanaHeat #SkyNews #WeatherAlert #NoChanceOfRain #WarmClimate #SunnyHaryana