ताजा समाचार

TOll Tax: दिल्ली एनसीआर का ये टोल टैक्स 20 रुपये हुआ महंगा, फटाफट जानें पूरी खबर

Satyakhabarindia

TOll Tax: एनसीआर में हाईवे पर सफर करने के लिए लोगों को अब पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। आपको बता दें कि फरीदाबाद-पलवल के बीच स्थित गदपुरी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स 5 से बढ़कर 20 रुपये हो गया है। वहीं, मासिक पास की कीमत में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

टोल टैक्स की नई दरें
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गदपुरी टोल प्लाजा पर सालाना बढ़ोतरी के साथ नई टोल दरों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक, जहां पहले कार से एक तरफ का टोल टैक्स 120 रुपये था, वहीं अब बढ़कर 125 रुपये हो गया है। पहले दोनों तरफ का 180 रुपये लगता था, लेकिन अब 185 रुपये देने होंगे।

हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को, 18000 ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसी तरह, पहले कमर्शियल वाहनों से एक तरफ का टोल टैक्स 190 रुपये था, लेकिन अब 195 रुपये देने होंगे। वहीं, दोनों तरफ का टोल टैक्स 280 रुपये की जगह 290 रुपये देना होगा। टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद भारी वाहनों से एक तरफ का 385 रुपये की जगह 400 रुपये और दोनों तरफ का 580 रुपये की जगह 600 रुपये लिए जाएंगे।

मासिक पास 10 रुपये महंगा हुआ

34 हजार श्रमिकों को 40 करोड़ की सौगात दी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने

गदपुरी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों को मासिक पास की सुविधा मिलती है, लेकिन अब इसमें भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। पहले स्थानीय वाहन चालकों का मासिक पास 340 रुपये में बनता था, लेकिन अब उन्हें 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी अब मासिक पास के लिए 350 रुपये देने होंगे। गदपुरी टोल प्लाजा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एनएचएआई के निर्देशानुसार टोल प्लाजा पर नई टोल दरों की सूची चस्पा कर दी गई है।

हरियाणा बोर्ड में एक छात्रा ने उत्तर की जगह लिख दिया, ‘सर मुझे पास कर देना नहीं तो मेरा रिश्ता टूट जाएगा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button