ताजा समाचार

घर के अंदर खड़ी साइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने सेक्टर-6 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर के अंदर खड़ी साइकिल चोरी करने के मामले में में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के नोहदरा निवासी लख्मी और यूपी के जिला बहराइच के गांव गुडियान पूर्वा निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।

Satyakhabarindia

जांचकर्ता ने बताया कि बिहार के जिला अररिया के गांव मधुबनी निवासी सुरेश मंडल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रहता है। 7 जुलाई की शाम को जब वह अपने कमरे पर पहुंचा तो पाया कि घर के अंदर खड़ी की गई साइकिल गायब है। आसपास पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक युवक साइकिल ले जाता हुआ नजर आ गया। सुरेश मंडल ने फुटेज सहित इसकी शिकायत पुलिस को दी।

गौतस्करों ने पुलिस वाला समझ आम आदमी को मारी गोली, मौके पर मौत

 

दुष्यंत चौटाला के मानहानि केस में साकेत कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाकर मामले में दोनों आरोपियों मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के नोहदरा निवासी लख्मी और यूपी के जिला बहराइच के गांव गुडियान पूर्वा निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास

Back to top button