ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में तेजी से बदल रहा मौसम, गर्मी देने लगी दस्तक

दिन और रात के तापमान में वृद्धि, दो दिन बाद तेजी से बढ़ेगा तापमान

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम अब तेजी से बदलने लगा है। दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश में आज रात से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ इलाकों में कल हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के बाद हवाओं की दिशा बदल जाएगी और तापमान में वृद्धि होगी और सामान्य से अधिक होने लगेंगे। दिन का तापमान 30.0 से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि रात्रि तापमान भी 10.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएंगे।

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ देवीलाल : अभय सिंह चौटाला

मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में 17 फरवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इससे 17-18 फरवरी के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में बिखराव वाली हल्की बारिश की सम्भावना बन रही है। इस दौरान हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद के साथ उत्तरी और पूर्वी हरियाणा में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने किसी प्रकार की कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है।

हरियाणा में तापमान

हरियाणा में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। यमुनानगर की हथिनीकुंड बैराज के इलाके और पानीपत के कुछ इलाके को छोड़कर प्रदेश के बाकी इलाकों में कल दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश के पलवल में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में यह 22.3 और पानीपत में 24.7 दर्ज किया गया। प्रदेश के नूंह में अधिकतम तापमान 29.5 भिवानी में 29, फरीदाबाद में 28.9, महेंद्रगढ़ में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में अधिकतम तापमान 25.6 और रोहतक में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ था। न्यूनतम तापमान में भी पहले दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। महेंद्रगढ़ सोनीपत और गुरुग्राम के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। जींद में न्यूनतम तापमान 10.8, कैथल में 11.3, हिसार में 10, अंबाला में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अंबाला में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है।

मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़
मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़

हरियाणा में AQI

हरियाणा में आज सुबह कुछ शहरों में हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदेश के फरीदाबाद में AQI 363 दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा था। फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर बना हुआ था। इस्माईलाबाद और पलवल में भी हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। प्रदेश के पंचकूला में AQI 140 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के अंबाला छावनी, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, हिसार, जगाधरी, करनाल, मानेसर, पानीपत, रोहतक, समालखा, सोनीपत और यमुनानगर में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदेश के सिरसा, रेवाड़ी, नारनौल, मेवात, लोहारू, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, धारूहेड़ा, चरखी दादरी, भिवानी और अंबाला शहर में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज हुई।

 

973 रिहायशी प्लॉट्स का मौका, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ी स्कीम लॉन्च
973 रिहायशी प्लॉट्स का मौका, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ी स्कीम लॉन्च

#WeatherChange #HaryanaWeather #RapidWeather #SummerHeat #HeatWaveHaryana #ClimateChange #HaryanaHeat #WeatherUpdate #HotDaysAhead #StayCoolHaryana #ChangingSeasons #WeatherAlert #HaryanaClimate #HeatRising #SunshineState #HighTemperatures #HeatAwareness #ExtremeWeather #SummerVibes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button