सत्य खबर चंडीगढ़ (रिजवान अहमद) :- हरियाणा में बरोदा उपचुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई हैं…बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सोमवार शाम को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई….जिसमें बरोदा उपचुनाव पर चर्चा की गई…बैठक के बाद कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि विधायक दल की बैठक के दौरान बीजेपी की नाकामियों के अलावा बरोदा उपचुनाव पर चर्चा की गई….जिसमें विधायकों ने अपने अपने सुझाव भी रखे।
वही बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर बरोदा सीट जीतने का दावा किया है… उन्होंने कहा कि बीजेपी के 6 साल के सभी वर्ग नाराज हैं…इस दौरान बीजेपी ने एक भी अच्छा काम नहीं किया है। मुख्यमंत्री के जनता की भागीदारी पर दिए गए बयान पर हुड्डा ने कहा कि बरोदा की जनता स्वाभिमानी है। वो सब समझते हैं और कांग्रेस को ही अपना वोट देकर जिताएंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लोकसभा चुनाव में हार पर उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं। भले ही लोकसभा में उनको हार मिली थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस अपना रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही थी…
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनाव लड़ने की चुनौती देने के बारे में हुड्डा ने एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिस तरीके से अपने विकास कार्यों का बखान कर रहे हैं। तो वो 2024 का इंतजार क्यों कर रहे हैं। विकास कार्यों की परख के लिए उन्हें बरोदा उपचुनाव लड़ना चाहिए।
देखिए वीडियो न्यूज़
बहराल हरियाणा कैबिनेट की तरफ से आज निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को 75 फ़ीसदी आरक्षण देने के सवाल को हुड्डा ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि साल 2011 से हरियाणा में ये प्रावधान मौजूद है….सरकार को इसे कड़ाई से लागू करवाना चाहिए….
Aluminium scrap lifecycle Scrap aluminium sorting Scrap metal compaction