इंसाफ के लिए दर-दर भटकता सेना का जवान
ससुरालजनों ने कराया है झूठा केस दर्ज
इंसाफ को लेकर लगाई सीएम वींडो पर गुहार
इंसाफ ना मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी
ससुरालजनों पर लगाया अपनी पत्नी की हत्या का आरोप
सत्य खबर यमुनानगर
सेना की वर्दी में यमुनानगर सीएम विंडो के बाहर बेबसी और मजबूरी के आंसू बहा रहा ये फौलादी दिल देश के बड़े से बड़े दुश्मनों से सीधी टक्कर लेने से भी नहीं घबराता….भला आज उसमें आत्महत्या जैसे ख्याल क्यों पनपने लगे हैं…मुख्यमंत्री को भेजी गई इस सैनिक की शिकायत में आरोप है कि जब वो ड्यूटी पर था तो उसके ससुराल वालों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी….
या फिर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया…उसे मौत की सूचना दिए बगैर उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया। इतना ही नहीं उसके बूढ़े मां बाप और अलग रह रहे भाई के खिलाफ झूठी पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई….उसकी एक छोटी बेटी भी है उसे भी ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रखा हुआ है और अब वो लोग केस वापस करने के बदले इससे 15 लाख रूपये की मांग कर रहे है….फौजी ने रुंधे गले से गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो आत्महत्या कर लेगा।
वीडियो न्यूज़ भी देखिए
रणदीप की माने तो उसके बूढ़े मां बाप शुरू से अलग रहते है और भाई 14 सालों से दिल्ली रहता है ऐसे में उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाना सरासर अन्याय है…रणदीप ने बताया कि उसकी पत्नी भी उसके साथ खुश थी मगर वो अपने लालची पिता के आगे मजबूर थी।
अपनो से इंसाफ की जंग लड़ रहा ये फौजी अब तक हरियाणा के गृह मंत्री, सीएम विंडो, आईजी करनाल रेंज, एसपी करनाल, एसपी यमुनानगर के दरबार में इंसाफ की गुहार लगा चुका हैं। और अपनी पत्नी की मौत की जांच करवाने और बेटी का अधिकार पाने के लिए शासन व प्रशासन के ना जाने कितने दरवाजों पर दस्तक दे चुका हैं। मगर फिलहाल तक इसके हाथ निराशा के सिवाए कुछ नहीं लगा हैं…फिलहाल देखना होगा कि देश की रक्षा करने वाले इस जवान की प्रशासन और सरकार पुरास सुन पाती है या नहीं…
Гарантированно низкие цены на кондиционеры
кондиционеры со сплит системой [url=prodazha-kondicionera.ru]prodazha-kondicionera.ru[/url] .
Aluminium scrap inventory control Aluminium scrap rolling Scrap metal logistics services