वायरलताजा समाचारहरियाणा

खेतों में पलटी बस, 15 घायल

कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बस

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Jind

Accident News : जींद जिले के गांव मांडी कलां से जींद से लिए निकली हरियाणा रोडवेज की एक बस गांव मोहनगढ़-खटकड़ टी प्वाइंट के पास खेतों में पलट गई। बस में 50 के आसपास यात्री सवार थे। इनमें से 15 यात्रियों काे मामूली चोट आई, जिनको उपचार के बाद नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मांडी कलां से रोडवेज की बस शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास निकली थी। इस बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। जब यह बस गांव मोहनगढ़-खटकड़ टी प्वाइंट के पास पहुंच तो अचानक बस के सामने कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में बस चालक अमरजीत ने ब्रेक लगा दिए। एकदम ब्रेक लगने के कारण बस टी-प्वाइंट पर होने के चलते खेतों में पलट गई।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

बताया जा रहा है कि कार चालक खटकड़ टोल से बचने के लिए एकदम कार को बस के आगे ले आया। बस पलटते ही कार चालक मौके से फरार कार समेत फरार हो गया। बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के पीछे आ रहे अन्य वाहन सवार लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकला।

सूचना पाकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छात्तर से एंबुलेंस चालक सुरेश मांडी एंबुलेंस लेकर पहुंच गया और घायलों को नागरिक अस्पताल जींद में पहुंचाया। घायलों काे मामूली चोट आई। इसके बाद दो एंबुलेंस और मौके पर पहुंच गई और सभी लाेगों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

यह लोग हुए घायल

बस चालक अमरजीत, परिचालक कुलदीप, बस में सवार गांव छात्तर निवासी सुरेंद्र, कमलेश, माया, शिवानी, गांव भौंसला निवासी नीलम, मूर्ति, गांव कहसून निवासी शीला, मांडी कलां निवासी राजबीर, मुकेश समेत 15 लोग घायल हुए हैं। सभी को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button