सत्य खबर हरियाणा
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक होता तो हमारे जैसे लोगों को कांग्रेस न छोड़नी पड़ती। आज हरियाणा में भी कांग्रेस होती, मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस होती और राजस्थान में भी ऐसे हालात न बनते।
https://sat.magzian.com/हरियाणा-में-मॉनसून-की-25-बार/
राजस्थान में बताई सत्ता की हिस्सेदारी के लिए लड़ाई
तंवर ने कहा कि आज जैसी परिस्थतियां हैं, मेरे समय में भी ऐसे ही परिस्थितियों को हैंडल नहीं किया गया था। उस समय हरियाणा में जितने भी कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी आए वो तो हमारे ही विरोध में काम करते थे। किसी ने मध्यस्ता करने की कोशिश नहीं की। अब जो लड़ाई चल रही है, हमारी लड़ाई उससे अलग थी। हमारी लड़ाई न्याय की लड़ाई थी, जितने साथियों ने मेहनत की थी, उनका ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा था लेकिन राजस्थान में सत्ता के अंदर हिस्सेदारी की लड़ाई है।
कांग्रेस के कुछ नेताओं को बताया भाजपा के इशारे पर काम करने वाला
तंवर ने कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग भाजपा और आरएसएस के इशारे पर काम करते हैं। वे कांग्रेस में दिखावे के लिए हैं लेकिन काम भाजपा के लिए करते हैं। वो कांग्रेस को खत्म करने पर लगे हुए हैं। तंवर ने सीधे-सीधे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में मेरे समय में कांग्रेस के जितने जनरल सेक्रेटरी आए उनका मकसद था नई पीढ़ी को खत्म करना। जिनके साथ इन्होंने बड़े-बड़े धंधे किए थे, उनके साथ वे सरकार लूटने का काम करते थे। जब सरकार चली गई तो पार्टी को लूटने का काम करते थे।
https://sat.magzian.com/7-फेरे-लेते-हुए-एक-दूसरे-से-क/
Copper scrap segregation Copper scrap recycling certifications Eco-friendly scrap metal handling
Copper cable scrap international market, Metal scrap repurposing plant, Copper scrap material sourcing
Metal waste disposal yard Ferrous metal processing Iron scrap recovery depot
Ferrous material milling, Iron recuperation, Scrap metal processing and recycling