सत्य खबर हरियाणा
हरियाणा में मानसून सीजन के शुरू के दो माह में बारिश ने आधा सफर पूरा कर लिया है। इसके बाद भी 11 जिलों में बहुत ही कम बारिश हुई है। आगामी दो माह अगस्त और सितंबर में स्थिति नहीं सुधरी तो इन जिलों में सूखे की गंभीर स्थिति बनेगी। प्रदेश के चार जिलों में एक जून से 31 जुलाई तक भारी बारिश हो चुकी है। शेष जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में सीजन के 61 दिनों में 213.8 एमएम बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून सीजन के चार माह के दौरान 410.6 एमएम बारिश होती है। जबकि वार्षिक औसत बरसात 500 एमएम है।
कमजोर हुईं मानसूनी हवाएं, उमस ने किया परेशान
मौसम विभाग की भारी बारिश चेतावनी के बाद भी प्रदेश में कम बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में 11.5 एमएम बारिश हुई। सोनीपत में सर्वाधिक 56.3, यमुनानगर में 24.2, कैथल में 45, जींद में 26.5 और करनाल में 34 एमएम बारिश हुई। मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ने से अधिकांश जिले उमस भरी गर्मी से जूझते रहे। हिसार में सर्वाधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
https://sat.magzian.com/32-शहरों-में-हुईं-हजारों-गलत/
इसलिए कमजोर पड़ी मानसूनी हवाएं
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं कमजोर होने के कारण प्रदेश के कुछ जिले बारिश से वंचित रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बारिश कर रहीं हैं। इससे अगले दो-तीन दिन दक्षिण हरियाणा व दिल्ली के आसपास के जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। अरब सागर से आने वाली हवाएं राजस्थान के क्षेत्रों में सक्रिय हैं और आगे नहीं बढ़ रही हैं।
बारिश (एक जून से 31 जुलाई तक)
कम बारिश वाले जिले
जिला बारिश कम फीसदी
अंबला 230 44
भिवानी 124 21
गुरुग्राम 184 17
महेंद्रगढ़ 118 42
मेवात 118 42
पलवल 116 33
पंचकूला 148 66
पानीपत 190 14
रेवाड़ी 120 36
रोहतक 115 50
यमुनानगर 334 18
इन जिलों में अधिक बारिश
जिला बारिश अधिक फीसदी
फरीदाबाद 300 29
फतेहाबाद 162 23
हिसार 176 18
झज्जर 212 27
जींद 241 33
कैथल 383 133
करनाल 475 85
कुरुक्षेत्र 409 60
सिरसा 159 40
सोनीपत 275 18
https://sat.magzian.com/हरियाणा-भाजपा-के-संगठन-मे/
Aluminium scrap import procedures Scrap aluminium waste stream analysis
Scrap metal value evaluation Ferrous material recycling techniques Scrap iron transportation
Ferrous material key performance indicators, Iron scrap collection services, Metal pricing services