सत्यखबर, सफीदों, (महाबीर)
गौवंश हमारी भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ हैं और इनका संरक्षण करना हमारा परम कर्तव्य है। यह बात हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कही। वे नगर के जेसीज भवन में श्रीकृष्ण कृपा परिवार द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं राशन वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण कृपा परिवार के प्रदेश संयोजक राधेश्याम थनई ने की। इस मौके पर श्रीकृष्ण कृपा परिवार के पदाधिकारियों ने श्रवण कुमार गर्ग का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि हिंदू संस्कृति में गाय का विशेष स्थान हैं तथा गाय का हृदय भी बेहद कोमल होता है। जैसे एक मां अपने बच्चों को हरस्थिति में सुख देती है। वैसे ही गाय भी मनुष्य जाति को लाभ व आरोग्य प्रदान करती हैं। भारतीय संस्कृति में गौवंश को हमेशा महत्व दिया गया है।
अब वैज्ञानिकों ने यह प्रमाणित किया है कि गाय के दूध, घी, गोबर, मूत्र की हमारे स्वास्थ्य संवर्धन के लिए कितनी आवश्यकता है। वर्तमान परिवेश में गाय की उपेक्षा हो रही है। गाय को उपेक्षा से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने गौसेवा आयोग का गठन किया है। सरकार के साथ-साथ समाज के हर तबके को इस पुनित कार्य में आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी नेक कमाई में से गऊओं व नंदियों के लिए हर रोज कुछ ना कुछ राशी अवश्य निकाले ताकि गौवंश के संवर्धन एवं विकास के लिए बेहतरी से कार्य किया जा सके। कार्यक्रम में करीब 50 परिवारों को राशन प्रदान किया। संस्था के इस प्रकल्प की गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री कृष्ण कृपा परिवार के प्रदेश संयोजक राधेश्याम थनई, सफीदों अध्यक्ष दर्शनलाल मेहता, संरक्षक राजकुमार मित्तल, राधेश्याम अरोड़ा, दीपक चौहान, पालेराम राठी, राममेहर ठाकुर, नानक खन्ना, रवि थनई, संजीव शर्मा, संजीव कपूर, यशपाल देशवाल, बंसीलाल ढींगरा, सुरेश थनई, पुरुषोत्तम शर्मा, रोहित गुंबर व अखिल गुप्ता मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=YqFL9fbQxS0
Aluminum recycling technology Aluminum recycling operations Metal distribution center