सत्य खबर सिरसा
सिरसा जिले के नाथूसरी कलां गांव में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक 62 वर्षीय विधवा महिला और 40 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। दोनों के शरीर पर हथियार से वार के निशान मिले हैं। शव महिला के घर में मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मामले में जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से राजस्थान के भाडी गांव की रहने वाली 62 वर्षीय महिला संतरो देवी सिरसा के नाथूसरा गांव में पिछले करीब 25 साल से रह रही थी।
उसे 3 लड़कियां और 1 लड़का है, जो शादीशुदा हैं। लड़का सिरसा के चोपटा में चाय की दुकान चलाता है, वह वहीं रहता है। संतरो देवी घर में अकेली रहती थी। यहीं गांव में 40 वर्षीय जालंधर सिंह भी रहता था। वह अविवाहित था और मूल रूप से सिरसा जिले के भंगू गांव का रहने वाला था। दिहाड़ी-मजदूरी के लिए नाथूसरा में रहता था। पुलिस का कहना है कि संतरो देवी और जालंधर सिंह के बीच अवैध संबंध थे। मंगलवार को दोनों के शव संतरो देवी के घर में अर्धनग्न हालत में पड़े मिले।
दोनों के गले, सिर, पैर पर किसी हथियार से वार के निशान थे। पड़ोस के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। चोपटा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। मामले में जांच की जा रही है। हत्या आरोपी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस-पड़ोस में पूछताछ कर रही है।
https://sat.magzian.com/पत्नी-और-पुत्रवधू-को-कुल्/
Aluminium scrap stockpile management Scrap aluminium environmental stewardship Scrap metal storage