सत्यखबर सफीदों
नगर के नागक्षेत्र सरोवर में डूबे युवक का शव रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया। मृतक युवक की पहचान आदर्श कालोनी सफीदों निवासी दीपक (28) के रूप में हुई है। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को नागक्षेत्र सरोवर के आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा कि सरोवर में हांसी ब्रांच नहर की साइड़ से नहाता हुआ आ रहा एक व्यक्ति तालाब के बीच में आकर अचानक डूब गया। लोगों ने घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी।
सूचना पाकर नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा, एस.एच.ओ. देवीलाल व एस.आई. महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को सरोवर के किनारे पर एक जोड़ी चप्पल व एक फिरोजी रंग की चेकदार शर्ट मिली थी। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए 2 गोताखोरों को बुलाया गया था। शनिवार को गोताखोरों ने सरोवर में युवक को काफी तलाश किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।
रात गहराती देखकर शनिवार को युवक की तलाश का कार्य रोक दिया गया था। रविवार को फिर से युवक की तलाश का कार्य शुरू हुआ। काफी मशक्कत के उपरांत युवक का शव सरोवर में मिल गया। शव को बाहर निकालने में गोताखोरों ने नाव की भी मदद भी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।
https://www.youtube.com/watch?v=3YAGTU95ERk
Aluminum scrap reclamation Aluminium scrap streaming Metal scrap recovery and recycling