सत्य खबर हरियाणा
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर हुई है। लगभग एक घंटे तक पीएम से मुलाकात के बाद मनोहर लाल यहां से सीधे रोहतक के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि हरियाणा में कृष्ण पाल गुर्जर अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।
बता दें,हरियाणा भाजपा को किसी भी समय नया अध्यक्ष मिल सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार शाम को भी पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर नए अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दिल्ली व हरियाणा के भाजपा नेताओं की सहमति के आधार पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,प्रदेश भाजपा महामंत्री संदीप जोशी,विधायक महीपाल ढांडा में से कोई एक नया अध्यक्ष बन सकता है। हालांकि भाजपा की मदर ऑर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिसार के विधायक कमल गुप्ता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की वकालत की है। संघ ने केवल एक ही नाम पार्टी आलाकमान को दिया है।
https://sat.magzian.com/बेरोजगारी-के-आंकड़ों-पर-घ/
मुख्यमंत्री इससे पहले अध्यक्ष पद और राज्य में गठबंधन दलों के नेताओं को दी जाने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर 24 जून को नड्डा से दिल्ली में मिले थे। इसके बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर कभी भी नियुक्ति हो सकती है। नड्डा से मिलने जाने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में कहा था कि अब अध्यक्ष पद पर नियुक्ति शीघ्र हो, इसके लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह करेंगे। इससे पहले हरियाणा भवन पहुंचे प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने भी माना कि संगठन का काम तेजी से चलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति होनी चाहिए।
https://sat.magzian.com/हरियाणा-लोकसेवा-आयोग-की-भ/
मुख्यमंत्री ने वीरवार को इस बात से इन्कार नहीं किया कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब विस्तार की जरूरत होगी, तब केंद्रीय नेतृत्व से सलाह करके विस्तार कर लेंगे। विस्तार में एक मंत्री जजपा और एक मंत्री भाजपा का बनना है। पार्टी सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मनोहर लाल अपने पहले कार्यकाल की तरह दो या तीन मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह नए मंत्री बनाएं मगर यह विस्तार बरोदा उपचुनाव के बाद ही होगा। उपचुनाव से पहले तो गठबंधन दल जजपा-भाजपा नेताओं को चेयरमैन बनाया जा सकता है। इस बारे में भी मनोहर लाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत की है।
https://sat.magzian.com/हरियाणा-भाजपा-अध्यक्ष-पद/
Aluminium recycling feasibility studies Aluminium finishing recycling Scrap metal drop-off