सत्यखबर सफीदों
भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में भाजपाईयों ने रविवार को नगर के रामसर पार्क में अटल त्रिवेणी लगाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, पालिका प्रधान सेवाराम सैनी व मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में अमरपाल राणा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
यह भी पढ़े:-
अटल जी ने हमेशा आदर्शों और मूल्यों की राजनीति की। उन्होंने कभी कांग्रेस मुक्त भारत का एक सपना देखा थो जोकि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखाया। अटल जी एक कुशल राजनेता, कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने म्हारा हरियाणा-हराभरा हरियाणा अभियान ख्चलाया हुआ है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस अभियान से जुडक़र ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें।
Scrap aluminium import procedures Scrap aluminium value realization Metal reclamation and reprocessing solutions