सत्य खबर हरियाणा
अगस्त में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ गई है। पहले पांच दिनों में 7.9 एमएम बरसात हुई है, जबकि सामान्य बरसात इस अवधि में 31.3 होती है। यानी सामान्य से 75 फीसदी कम बरसात हुई है, जबकि 1 जून से 5 अगस्त तक मानसून सीजन में अब तक 221.7 एमएम बरसात हुई है, जो सामान्य से 5 फीसदी कम है। हालांकि अगस्त के दूसरे सप्ताह में अच्छी बरसात होने की संभावना है। यदि मानसून की सक्रियता नहीं बढ़ती तो खरीफ सीजन की करीब 28 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलों को दिक्कत हो सकती है। खासकर धान की 12 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलों को सिंचाई करने में किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में महज 1.1 एमएम बरसात हुई है।
https://sat.magzian.com/15-अगस्त-पर-सीएम-मनोहर-लाल-पं/
11 जिलों में कम बरसात
मानसून सीजन में प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है, जबकि 6 जिलों में सामान्य, दो जिलों में अधिक और दो अन्य में बहुत अधिक बरसात हो चुकी है। करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में अबकी बार सबसे अच्छी बरसात हुई है।
आगे क्या होगा : आईएमडी के अनुसार आठ व नौ अगस्त को मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। इससे दोनों ही दिन प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हो सकती है।
पड़ोसी राज्यों में भी अगस्त में कम हुई बरसात
पंजाब | 63 फीसदी कम |
राजस्थान | 33 फीसदी कम |
यूपी | 36 फीसदी कम |
उत्तराखंड | 34 फीसदी कम |
हिमाचल प्रदेश | 73 फीसदी कम |
https://sat.magzian.com/बरोदा-की-बिसात-काउंट-डाउन-91/
Aluminium scrap wire processing Scrap aluminium inspection standards Scrap metal reclaiming services