सत्य खबर हरियाणा
चार दिनाें से सुस्त पड़ा मॉनसून सोमवार की रात से सक्रिय होने जा रहा है। इसी के साथ ही अगले चार दिनों यानी 28 से 31 तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है। जुलाई में मानसून के सक्रिय-निष्क्रिय बने रहने के दौरान ही प्रदेशभर में सामान्य से 15 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। पिछले 10 साल में यह तीसरी बार हो रहा है, जब जुलाई में अच्छी बरसात हुई है। मानसून सीजन में 190.7 एमएम बरसात हो चुकी है, जो सामान्य से 11 फीसदी अधिक है। एक से 25 जुलाई तक चार जिलों में 200 एमएम से अधिक बरसात हो चुकी है। इनमें प्रमुख रूप से करनाल में 280.1, कैथल में 234.1, कुरुक्षेत्र में 268.8 व यमुनानगर में 215.5 एमएम बरसात हुई है।
पिछले 10 साल में जुलाई की बरसात
वर्ष | बारिश | कम/अधिक |
2011 | 76.8 | 54.3% |
2012 | 55.7 | 89.5% |
2013 | 93.7 | 43% |
2014 | 70.8 | 57% |
2015 | 125.7 | 23% |
2016 | 154 | 6% |
2017 | 67.7 | 59% |
2018 | 146.7 | 11% |
2019 | 131 | 16% |
2020 | 143 | 15% |
(2020 में बारिश 25 जुलाई तक) बारिश मिलीमीटर में |
Aluminium recycling resource optimization Aluminium scrap value Metal reclaiming and recycling
Aluminium scrap weight measurement Aluminium recycling yield enhancement Metal waste recovery yard