सत्यखबर सफीदों
सफीदों शहर में देर सांय पुरानी मंडी मां मंशा देवी मंदिर के पास गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सफीदों शहर स्थित मां मंशा देवी मंदिर के पास दो पड़ौसियों में एक कुत्ते को लेकर कहासुनी हो गई।
यह कहासुनी इतनी बढ़ी कि इस मौहल्ले के काका (23) ने अपने पड़ौसी पूर्ण के कुत्ते पर फायर कर दिया। इस फायर में कुत्ता घायल होकर भाग गया। इसके साथ-साथ फायर करने का आरोपी काका भी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एस.आई. महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।
Aluminium scrap quality assurance Bulk aluminium scrap processing Metal reclaiming yard operations
Scrap aluminium import regulations Aluminium scrap import regulations Scrap metal disposal services