सत्य खबर हरियाणा
मुख्यमंत्री मनोहरलाल नए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर फिर सक्रिय हो गए हैं। वह नए अध्यक्ष की नियुक्ति में फंसे पेंंच को निकालने में जुट गए हैं। इसके लिए वह आज एक बार फिर दिल्ली आ रहे हैं। लॉकडाउन के बाद मनोहर लाल 24 जून दिल्ली आए थे और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े अधिकारियों से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। एक पखवाड़े में मुख्यमंत्री दूसरी बार दिल्ली आ रहे हैं। असल में हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होनी है मगर इसमें कई पेंच फंस गए हैं,इन्हेंं ही निकालने के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे।
दिल्ली आने के हैं कई अहम राजनीतिक कारण
वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने में हरियाणा काफी हद तक सफल रहा है और लॉकडाउन से प्रभावित हुई आॢथक गतिविधियां भी अब फिर से पटरी पर आने लगी हैं। ऐसे में बरोदा उपचुनाव सहित गठबंधन दल जननायक जनता पार्टी के कोटे से होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी मुख्यमंत्री भाजपा हाईकमान से चर्चा करेंगे।
बरोदा उपचुनाव के मद्देनजर होंगे सभी राजनीतिक फैसले
प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर हरियाणा में भाजपा के प्रभारी डॉ.अनिल जैन काफी सक्रिय हैं। असल में दिल्ली में बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मत है कि हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर अनुभवी युवा कार्यकर्ता को बैठाया जाए और यह ऐसा युवा नेता हो जो राज्य सरकार की छाया से अलग पार्टी संगठन का काम कर सके। इस मत से अलग मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित राज्य के वरिष्ठ नेता यह चाहते हैं कि फिलहाल की राजनीतिक स्थिति में यदि सरकार और संगठन का समन्वय टूटा तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए प्रदेशाध्यक्ष ऐसा हो जो संगठन और सरकार में समन्वय बनाकर चले।
https://sat.magzian.com/हरियाणा-नेताओं-को-अब-कोरो/
हाईकमान से जजपा कोटे में राजनीतिक नियुक्तियों पर होगी चर्चा
इससे अलग अब कई केंद्रीय नेता यह भी साफ कर चुके हैं कि हरियाणा में जो भी राजनीतिक फैसला होगा वह बरोदा उपचुनाव के मद्देनजर होगा। हरियाणा में कांग्रेस और इनेलो सरकार की गतिविधियों पर फोकस कर रही है। बरोदा उपचुनाव की जीत-हार सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष के लिए भी काफी अहम है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है तो खुद मुख्यमंत्री भी बरोदा उपचुनाव में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के चयन के लिए भी काफी माथापच्ची करने में जुटे हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल जजपा कोटे से बनाए जाने वाले चेयरमैन और एक मंत्री के बारे में भी हाईकमान से चर्चा करेंगे।
मोदी-शाह से मुलाकात के तुरंत बाद हो सकता है फैसला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल सकते हैं। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर जो पेंच फंसे हुए हैं, उन्हेंं निकालने के लिए मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात होना जरूरी है।प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर जिस तरह की दिल्ली और हरियाणा के नेताओं के बीच गहमागहमी चल रही है उससे साफ है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस बारे में अंतिम फैसला करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना है कि सीएम की एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर तुरंत फैसला हो जाएगा।
https://sat.magzian.com/धोखाधड़ी-का-नया-तरीका-फर्/
Finding aluminum scrap sources Scrap aluminium operations Scrap metal lifecycle management