खेती-बाड़ी

Weather Update: हरियाणा के इन 18 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें कहा गिरेंगे बिजली ओले

Satyakhabarindia

 

Weather Update: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट बदली है और लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आखिरकार राहत मिली है। हालांकि, मौसम में यह बदलाव कई लोगों के लिए परेशानी भरा भी साबित हुआ।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड देगा हरियाणा को 10000 क्यूसेक पानी

ऐसा इसलिए क्योंकि कल शनिवार को आए तूफान और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने, सड़क हादसे, बिजली बाधित होने, खुले में रखे अनाज के भीगने जैसी घटनाएं सामने आईं। इस बीच, मौसम विभाग ने आज रविवार को भी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार की कड़ी निगरानी

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 जिलों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

14 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों से पूर्वी हवाएं चलने के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। 9 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी देखने को मिली, लेकिन 14 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।

एक सप्ताह मौसम रहेगा पूरी तरह से साफ, गेहूं की कटाई के लिए सबसे बढ़िया समय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button