खेती-बाड़ीताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में हिसार सबसे गर्म और जींद सबसे ठंडा क्षेत्र

समय से पहले गर्मी बढ़ने से फसल पकने लगी लेकिन दाना काफी छोटा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार बढ़ती हुई गर्मी के बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है की हरियाणा में 19 मार्च से पहले बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आज से हरियाणा में कमजोर और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मार्च के उत्तरार्द्ध में 19 मार्च के आसपास मौसम में बड़ा बाजार देखने को मिल सकता है। इस दौरान मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर में बारिश की गतिविधियां पड़ सकती है जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च तक हरियाणा के लोगों को इसी प्रकार से गर्मी का सामना करना पड़ेगा और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हरियाणा में अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश के नूंह में अधिकतम तापमान 36.2, महेंद्रगढ़ में 36.9, भिवानी में 37.3 दर्ज किया गया। इस दौरान अंबाला में 32.3, करनाल में 31.6, नारनौल में 36.7, रोहतक में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा की कुछ इलाकों में तापमान अभी काफी हद तक ठीक बना हुआ है। पानीपत में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह प्रदेश में सबसे कम था। जींद में 33.2 और सिरसा में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश के जींद में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश की यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से इस समय न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के आसपास दर्द होना चाहिए था लेकिन वर्तमान में यह उछाल ले रहा है। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 18.7 और भिवानी में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के हिसार में न्यूनतम तापमान 15.5, करनाल में 10.6, नारनौल में 18.2, रोहतक में 16.8, मेवात में 17.1, पलवल में 16.9, सिरसा में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों को सलाह

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। जिन फसलों को पकने में अभी 15 से 20 दिन का समय था, उनमें समय से पहले दानों में पकाव आने लगा है। यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है।
मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि बदलते मौसम को देखते हुए फसलों की नियमित निगरानी करें। बढ़ते तापमान के कारण खेतों में हल्की सिंचाई करते रहें और जरूरत पड़ने पर नजदीकी कृषि अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही आम लोगों को भी दोपहर के समय तेज धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

बड़ी खबर : एक्सईएन मां के बेटे का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस एनकाउंटर

#HisarHottest #JindColdest #HaryanaWeather #Hisar #Jind #WeatherComparison #HaryanaHottest #HaryanaColdest #TemperatureTrends #ClimateContrast #HisarVsJind #HaryanaHeat #ColdRegions #HotRegions #ExploreHaryana #WeatherWatch #GeographicalDiversity #HaryanaUpdate #CoolPlacesInHaryana #HotspotsInHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button