क्राइम्‌

व्यापारी पर गोली चलाकर फिरौती मांगने वाला मुठभेड़ में घायल हरियाणा पंजाब सीमा पर बसे गांव दाता सिंह वाला में हुई मुठभेड़

व्यापारी पर गोली चलाकर फिरौती मांगने वाला मुठभेड़ में घायल हरियाणा पंजाब सीमा पर बसे गांव दाता सिंह वाला में हुई मुठभेड़

Satyakhabarindia

Satya Khabar Jind

जींद जिले के नरवाना कस्बे में एक गारमेंट्स की दुकान पर गोली चलाकर 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग करने वाले बेलरखां गांव के अनूप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में अनूप को दोनों पांव में गोली लगी है।

हरियाणा का मेवात बन गया पाकिस्तानी जासूसों का सबसे बड़ा अड्डा

नरवाना सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि अनूप दाता सिंह वाला गांव में है। सीआईए की टीम तुरंत इस सूचना के आधार पर अनूप की तलाश में जुट गई और उसे अनूप मिल भी गया जैसे ही पुलिस ने अनूप को सरेंडर करने के लिए कहा अनूप ने पुलिस पर गोली चला दी इस घटना में नरवाना सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के समय सुखदेव सिंह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। गोली उनकी जैकेट में धंस गई। पुलिस ने अपने बचाव में तुरंत अनूप पर गोली चलाई अनूप के दोनों पांव में गोलियां लगी है और उसकी एक पांव की हड्डी भी टूट गई है। जिस समय मुठभेड़ हुई उस समय अनूप एक बाइक पर सवार था।

पुलिस ने अनूप को गिरफ्तार कर नरवाना की नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां, डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
जींद के पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि किसी भी बदमाश को जिले में आपराधिक वारदात करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विदेश जाने का सपना बन रहा युवाओं की जान का दुश्मन

क्या था मामला

‘कोख’ का सौदा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, सरगना फरार

रविवार को नरवाना के सबसे व्यस्त रेलवे रोड पर अपोलो चौक के पास जैन गारमेंट्स पर अनूप ने फायरिंग की थी और 50 लाख रुपए की फिरौती की पर्ची देकर गया था। इस घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया था। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी मौके पर पहुंचे थे। बाद में कांग्रेस के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भी मौके का दौरा किया था। अनूप ने फिरौती के लिए जो चिट्ठी दी थी उसमें तीन दिन का समय दिया गया था और तीसरे दिन वह मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button