क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

100 करोड़ से ज्यादा के धान खरीद घोटाले में शामिल 5 अधिकारी गिरफ्तार

SIT की जांच जारी, और गिरफ्तारियां होंगी, बस कागजों में हुई धान खरीद

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Paddy Purchase Scam : हरियाणा के करनाल जिले में धान खरीद और भंडारण से जुड़े 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

देर रात हुई इस कार्रवाई से मंडी अफसरों में हड़कंप मचा है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में इंद्री के हरियाणा वेयर हाउसिंग से जुड़े तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार, इंद्री फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, तरावड़ी से फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, असंध में हैफेड मैनेजर प्रमोद कुमार और निसिंग में हैफेड मैनेजर दर्शन सिंह शामिल है।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पुलिस के मुताबिक, एसआईटी की जांच में सामने आया कि सरकारी विभागों में तैनात जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आपसी मिलीभगत से घोटाले को अंजाम दिया। रिकॉर्ड, दस्तावेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने इन अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एएसपी कांची सिंघल ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।

एएसपी कांची सिंघल ने बताया कि एसआईटी की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपियों की भूमिका फर्जी गेट पास जारी करने में रही है। इन गेट पास के जरिए धान की खरीद और भंडारण में हेराफेरी की गई। इसी मामले को लेकर 9 जनवरी को एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की कमान आईपीएस अधिकारी कांची सिंघल को सौंपी गई थी, जिन्होंने जांच को तेजी से आगे बढ़ाते हुए इन पांचों अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

एएसपी कांची सिंघल ने बताया कि एसआईटी की जांच में यह तथ्य भी सामने आए हैं कि धान की खरीद, भंडारण और आगे की प्रक्रिया में तय नियमों और मानकों का पालन नहीं किया गया। अधिकारियों ने एक-दूसरे से तालमेल बनाकर सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग किया। इस पूरी प्रक्रिया में सरकार को करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। जांच एजेंसियों ने दस्तावेजी साक्ष्य, रिकॉर्ड और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित की है।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

एएसपी ने बताया कि धान घोटाले में गिरफ्तार किए गए सभी पांचों अधिकारियों की भूमिका साफ तौर पर सामने आई है। सभी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस घोटाले की पूरी योजना, उसकी शुरुआत और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के दौरान जिन भी लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाले समय में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

 

#PaddyProcurementScam #OfficialArrested #100CroreScam #Corruption #ScamAlert #FightingCorruption #AgricultureFraud #PublicOfficials #IndiaNews #FarmersJustice #CriminalInvestigation #EconomicCrimes #ScamProbe #Accountability #Transparency #PolicyChange #ArrestNews #LawEnforcement #JusticeForFarmers #GovernmentAccountability

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button