शो-रूम मैनेजर को चाकूओं से घोंपा, मौत
हत्या करने वालों ने शोरूम से बाहर बुलाया, बहस हुई और कर दी हत्या

सत्य खबर हरियाणा
Murder in Hansi : हांसी-दिल्ली रोड स्थित एचएच-10 मार्केट में शनिवार रात जाकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मार हत्या कर दी गई। वारदात कर हमलावर काली स्कार्पियो में सवार होकर फरार हो गए। मृतक की पहचान हिसार के सेक्टर-13 निवासी 25 वर्षीय सूरज जैन के रूप में हुई है। सूरज दो भाइयों में बड़ा था और करीब दो वर्ष पूर्व हांसी स्थित शोरूम में नौकरी पर लगा था। वह रोज हिसार से हांसी अपडाउन करता था। गंभीर रूप से घायल मैनेजर को साथी कर्मचारियों ने तत्काल हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या करने वाले लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे चार युवक एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर बाजार में आए थे। यह सूरज के दोस्त ही बताए गए हैं। किसी बात को लेकर सूरज से उनकी बहस हो गई। सूरज ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। सीसीटीवी में दिख रहा है कि पहले सूरज के पास उसका एक दोस्त आता है और उसे जेब से निकालकर सिगरेट देता है। इसी दौरान दूसरा साथी कुछ दूरी पर खड़ा होकर फोन पर किसी से बात करता है। बातचीत खत्म होने के बाद, वही दोस्त उसे थप्पड़ और लात मारता हुआ दूर ले जाता है। तभी वह अपनी जेब से चाकू निकालकर सूरज के पेट में घोंप देता है। घटनास्थल पर आसपास के लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने उन युवकों को नहीं रोका। हमलावर भागकर अपनी गाड़ी की ओर चले गए और कुछ ही देर में सूरज जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए आवाज लगाई, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।
क्यों मारा गया चाकू
हांसी डीएसपी रविंदर सागवान ने बताया कि मृतक मार्केट में काम करता था। उसके दोस्त उससे मिलने आए थे। वहां उनकी कुछ बातचीत हुई। फिर, पता नहीं किस बात पर उनका झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसे चाकू मार दिया गया। इसके बाद, मार्केट के लोग उसे सिविल अस्पताल हांसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने कहा कि हत्या किस बात पर हुई इसका खुलासा हत्या करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।
#HaryanaNews #HansiIncident #ShowroomManager #StabbingCase #CrimeInHaryana #JusticeForVictim #SafetyConcerns #HansiCommunity #LocalNews #HaryanaCrime #PublicSafety #HansiUpdates #TragicEvent #HaryanaPolice #CommunitySupport #ViolenceAwareness #HansiTragedy #CrimeReport #HaryanaUpdates #HansiNews