क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

विदेश में बैठकर रोहतक में बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता है हिमांशु भाऊ

बिंदर गुर्जर गैंग से मंगवाए हथियार पुलिस ने पकड़े

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Crime News : विदेश में बैठकर गैंग चला रहा हिमांशु भाऊ रोहतक में बड़ी वारदात की फिराक में है। करनाल के बिंदर गुर्जर गिरोह से भारी मात्रा में हथियार मंगवाए थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते सप्लाई करने आए दो युवकों शाहबाद निवासी रमन व पानीपत निवासी रवींद्र को वीरवार देर रात जलेबी चौक से गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 13 रिवाल्वर व दो देशी पिस्तौल मिली व 34 जिंदा कारतूस तथा तीन मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि इन लोगों को यह हथियार किन लोगों को सौंपने थे।

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में एक गिरोह लगातार सक्रिय है। जो बड़ी वारदात की फिराक में था। गिरोह ने दूसरे गिरोह से भारी मात्रा में हथियार मंगवाए थे। सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादियान को इसकी भनक मिल गई। पता चला कि बिना नंबर की बाइक पर दो युवक भारी मात्रा में हथियार लेकर जलेबी चौक से गुजरेंगे। पुलिस ने नाका लगाकर नजर रखनी शुरू की।इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक पिठ्ठू बैग लिए हुए थे। पुलिस ने तुरंत उनको राउंडअप किया और जब जांच की गई तो उनके बैग से 15 अवैध हथियार बरामद हुए जिनके साथ 34 जिंदा कारतूस भी थे। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शाहबाद निवासी रमन व पानीपत निवासी रवींद्र के तौर पर हुई। कब्जे से 12 पिस्तौल .30 व .23 की मिली। जबकि 315 बोर के दो देशी पिस्तौल और 34 कारतूस भी मिले।

एसपी सुरेंद्र भोरिया ने चेतावनी दी है कि अपराधी घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी अपराध करने की मंशा रखते हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह जनता से भी अपील करते हैं कि अगर इस तरह की कोई सूचना उन्हें मिलती है तो पुलिस को तुरंत दें। उनका नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा।

सोशल मीडिया से संपर्क में युवाओं को कर रहे भर्ती

सिरसा में आकर गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा

एसपी ने बताया कि विदेश में बैठकर गैंगस्टर सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से संपर्क साधते हैं। लालच देकर गिरोह में शामिल कर आपराधिक गतिविधियों में धकेल देते हैं। युवाओं से आग्रह है कि ऐसे गिरोह से दूर रहे हैं। कोई संदिग्ध गतिविधि मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

जनवरी माह में बड़ी सफलता

पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध हथियार लगातार आ रहे हैं। अब तक 34 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। अवैध हथियार पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।

हरियाणा कैबिनेट का फैसला, 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

#SittingAbroad #HimanshuBhau #MajorCrime #Rohtak #Investigation #CrimeAlert #InternationalNews #CheckTheFacts #CrimeThriller #TrueCrime #RohtakNews #Trending #WatchNow #CrimeStory #AbroadLifestyle #Scandal #CurrentEvents #LocalCrime #Documentary

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button