क्राइम्‌वायरलहरियाणा

White collar terror module : पूछताछ के बाद रोहतक की प्रियंका शर्मा को जांच एजेंसियों ने छोड़ा जानिए कौन है रोहतक की प्रियंका शर्मा जिसे पकड़ा था

White collar terror module : पूछताछ के बाद रोहतक की प्रियंका शर्मा को जांच एजेंसियों ने छोड़ा जानिए कौन है रोहतक की प्रियंका शर्मा जिसे पकड़ा था

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल से जुड़े शक के आधार पर हिरासत में ली गई डॉ. प्रियंका शर्मा को इंटेलिजेंस टीम ने पूछताछ के बाद डॉ. प्रियंका को छोड़ दिया, लेकिन उनका मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लेकर लैब भेज दिया गया है। प्रियंका से आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद के बारे में पूछताछ की गई।

संगीत निर्देशक से गैंगस्टर बने राव इंद्रजीत दुबई पुलिस ने गिरफ्तार

प्रियंका अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। डॉ. आदिल भी इसी मेडिकल कॉलेज में प्रियंका का सीनियर था। वह झज्जर के डीघल गांव में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में डॉक्टर हैं। प्रियंका ने सोनीपत में खानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की थी। डॉ. प्रियंका शर्मा मूलरूप से हरियाणा के रोहतक की जनता कॉलोनी की रहने वाली हैं। वह वर्ष 2023 से स्टडी लीव पर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में जनरल मेडिसिन में एमडी करने के लिए गई हुई हैं। प्रियंका अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं।
अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में रह रही थीं किराए पर

डॉ. प्रियंका अक्टूबर 2023 से अनंतनाग के मलकनाग इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं। इसी दौरान नौगाम ब्लास्ट मामले की जांच के सिलसिले में टीम ने डॉ. खालिद अजीज टाक के घर पर छापेमारी की, जहाँ प्रियंका भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि पुलिस ने इससे पहले मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर डॉ. आदिल अहमद को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। उसके लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन भी पकड़े गए थे। मुजम्मिल के फरीदाबाद स्थित घरों से 2900 किलो विस्फोटक मिला था।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

परिजनों ने क्या कहा?

डॉ. प्रियंका के भाई भारत ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे वह प्रियंका से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। कॉल कटने के लगभग 5 मिनट बाद पुलिस टीम हॉस्टल पहुंची और फोन बंद हो गया। रात 11:30 बजे जीजा अनिरुद्ध ने बताया कि प्रियंका को हिरासत में लिया गया है। रात 12:30 बजे प्रियंका ने फोन करके बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन पुलिस के पास जांच के लिए जमा कर लिया गया है। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने प्रियंका से केवल डॉ. आदिल अहमद से संबंधित जानकारी पूछी, जो कॉलेज में उनका सीनियर रह चुका है। प्रियंका के पिता सतीश कुमार, चाचा अशोक कुमार और भाई भारत भूषण ने कहा कि पुलिस ने पूछताछ जरूर की है, हमारा या प्रियंका का दूर-दूर से भी आतंकी आदिल से कोई संबंध नहीं।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button