किसका श्राप लग गया कुरुक्षेत्र NIT को, एक और आत्महत्या
तीन महीने में 5वीं घटना, मेस के पीछे फंदे पर लटका मेस कर्मचारी

सत्य खबर हरियाणा
Kurukshetra NIT : कुरुक्षेत्र एनआईटी में एक मेस कर्मचारी ने सोमवार सुबह 6 बजे हॉस्टल नंबर चार की मेस के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह एनआईटी में पांचवी आत्महत्या है। इससे पहले चार छात्र दो महीने के भीतर ही आत्महत्या कर चुके हैं। मृतक कौशल हरदोई का रहने वाला था और मेस में रोटी पकाने का काम करता था।

कर्मचारियों और छात्रों ने मेस के पीछे बने हिस्से में उसका शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत संस्थान प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कौशल पिछले कुछ समय से मेस में काम कर रहा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
छात्रों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही। लगातार हो रही घटनाओं के कारण कैंपस में मानसिक दबाव और माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि संस्थान प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। थर्ड गेट चौकी इंचार्च विनोद कुमार का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
तीन महीने में पांचवां आत्महत्या का मामला
घटना का पता चलते ही संस्थान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने से भी कम समय में एनआईटी में यह आत्महत्या का पांचवां मामला है। इससे पहले 16 फरवरी से 16 अप्रैल के बीच चार विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके हैं। इन घटनाओं के बाद हास्टल खाली करवाए गए थे और रविवार को ही छात्र लौटना शुरू हुए थे।
कल से काम पर नहीं आया था
मेस में काम करने वाले कर्मचारी गिरीश कुमार ने कहा कि, वह कल से काम पर नहीं आया था। उसके परिवार के लोग भी उसको यहां पर पूछने के लिए आए थे तो मैंने उनको बताया था कि वह एक दिन से काम पर नहीं आया है। उसकी तलाश करने से पता चला कि वह कहीं बैठकर शराब पी रहा था। यहां भी वह बहुत कम काम पर आता था। जिस दिन वह शराब पी लेता था, वह काम पर नहीं आता था। उसने खुदकुशी क्यों की, ये किसी को नहीं पता। मरने से पहले उसकी किसी से बातचीत नहीं हुई थी।
बहन बोली, “कुछ लोग पीटने आए थे”
मृतक की बहन संगीता ने कहा कि, “परिवार में उसकी किसी के साथ कुछ भी लड़ाई नहीं हुई थी, लेकिन मैस में खाने को लेकर कुछ लड़कों के साथ उसकी बोलचाल हुई थी, जो उसको पीटने के लिए आए थे। लेकिन नहीं मालूम कि भाई ने क्यों खुदकुशी की? हम पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे सभी के सामने जांच करने की मांग कर रही है।
1. #NITKurukshetraTragedy 2. #HaryanaSuicideAwareness 3. #MentalHealthMatters 4. #CampusCrisis 5. #EndTheStigma 6. #SupportStudents 7. #HaryanaEducation 8. #SuicidePrevention 9. #TragicLoss 10. #MentalHealthSupport 11. #SpeakUpForChange 12. #HaryanaYouth 13. #CrisisInEducation 14. #TogetherWeHeal 15. #BreakTheSilence 16. #NITKurukshetra 17. #StudentWellbeing 18. #HaryanaCommunity 19. #HopeAndHealing 20. #AwarenessForChange