क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

महिला तीन बच्चियों समेत कुएं में कूदीं, चारों की मौत

घरेलू विवाद और कलह के कारण दी जान

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

हरियाणा में 2 दिन और रहेगा हीटवेव का असर, बुधवार से बारिश का दौर

Sucide News : हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरियाणा-राजस्थान सीमा पर बसे गांव बदोपुर में एक 28 वर्षीय महिला साहिला पत्नी शाहिद ने घरेलू विवाद और कलह के कारण अपनी तीन छोटी बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में महिला और तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चियों की उम्र 5 महीने, 4 वर्ष और 7 वर्ष बताई गई है।

सोमवार को यह दर्दनाक वारदात हुई। स्थानीय ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत सूचित किया। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कुएं से चारों शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आज 29 जून 2026 का पंचांग और राशिफल

पुलिस के प्रारंभिक जांच में घरेलू क्लेश और पारिवारिक परेशानियों को इस अमानवीय कदम का मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

महिला के खौफनाक कदम उठाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू क्लेश और पारिवारिक परेशानियों को इस अमानवीय कदम का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुठभेड़ के बाद पशु पालकों के लिए सिरदर्द बने पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button