मनोरंजन

बिग बॉस 19 में डबल एलिमिनेशन का सस्पेंस, नीलम गिरी और फरहाना भट पर मंडराया खतरा

Satyakhabarindia

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का आने वाला वीकेंड का वार एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते घर से एक सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। नॉमिनेशन की लिस्ट में गौरव खन्ना, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, अश्नूर कौर और अभिषेक बजाज का नाम शामिल है। वोटिंग लाइन अभी खुली है लेकिन सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है कि आखिर इस बार कौन होगा घर से बेघर।

रिपोर्ट के अनुसार नीलम गिरी होंगी एलिमिनेट

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते नीलम गिरी को शो से बाहर किया जा सकता है। शुरुआती ट्रेंड्स में गौरव खन्ना को सबसे ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है और दर्शक उन्हें एक ईमानदार खिलाड़ी मान रहे हैं। वहीं अभिषेक बजाज भी अपने फैंस के दम पर मजबूत स्थिति में हैं। लेकिन नीलम गिरी, फरहाना भट्ट और अश्नूर कौर के लिए यह हफ्ता मुश्किल भरा साबित हो सकता है क्योंकि तीनों के वोट अब तक अपेक्षाकृत कम मिले हैं।

Hazel Keech ने किया युवराज सिंह पर गुस्से का खुलासा, वीडियो वायरल हुआ तेजी से
Hazel Keech ने किया युवराज सिंह पर गुस्से का खुलासा, वीडियो वायरल हुआ तेजी से

बिग बॉस 19 में डबल एलिमिनेशन का सस्पेंस, नीलम गिरी और फरहाना भट पर मंडराया खतरा

डबल एविक्शन की चर्चा तेज

सोशल मीडिया पर अब यह भी चर्चा है कि इस बार वीकेंड का वार डबल एविक्शन वाला हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो नीलम गिरी के साथ फरहाना भट्ट को भी घर से बाहर जाना पड़ सकता है। फैंस का कहना है कि दोनों ही प्रतियोगी शो में ज्यादा योगदान नहीं दे पा रही हैं और दर्शकों से जुड़ने में नाकाम रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “नीलम गई तो गई, लेकिन अगर डबल एविक्शन हुआ तो फरहाना भी जाएगी।” सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों को “फेक ड्रामा” और “टॉक्सिक एनर्जी” फैलाने का आरोप लगाते हुए उनकी विदाई की मांग कर रहे हैं।

Akanksha Chamola Cryptic Post: बिग्ग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादी में खटास? पोस्ट ने बढ़ाई शंका
Akanksha Chamola Cryptic Post: बिग्ग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादी में खटास? पोस्ट ने बढ़ाई शंका

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बिग बॉस अपडेट देने वाले एक लोकप्रिय अकाउंट ने जैसे ही इस हफ्ते के नॉमिनेशन की पोल डाली, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “नीलम तो गई।” दूसरे ने कहा, “फरहाना और नीलम दोनों को पैकअप कर लेना चाहिए। अब समय आ गया है असली गेमर्स को जगह देने का।” कई लोगों का मानना है कि गौरव खन्ना सबसे ईमानदारी से खेल रहे हैं और उन्हें ही इस हफ्ते का सेफ जोन मिलना चाहिए। वहीं कुछ फैंस अब भी अश्नूर कौर को बचाने की अपील कर रहे हैं।

दर्शकों की निगाहें वोटिंग रिजल्ट पर

फिलहाल वोटिंग लाइनें शुक्रवार सुबह 10 बजे तक खुली रहेंगी। फैंस अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार कैंपेन चला रहे हैं। #SaveGauravKhanna और #SaveAbhishekBajaj जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। अब सभी की नजरें वीकेंड का वार पर टिकी हैं जब सलमान खान यह घोषणा करेंगे कि कौन शो से बाहर जाएगा और कौन रहेगा घर में। दर्शकों के बीच सस्पेंस बढ़ चुका है और यह एपिसोड दर्शकों के लिए एक बड़े झटके वाला साबित हो सकता है।

Border 2 Show Time: रिपब्लिक डे से पहले बॉर्डर 2 लेकर आया बम्पर ऑफर, अब भोर से आधी रात तक छाएगा एक ही फिल्म का खुमार
Border 2 Show Time: रिपब्लिक डे से पहले बॉर्डर 2 लेकर आया बम्पर ऑफर, अब भोर से आधी रात तक छाएगा एक ही फिल्म का खुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button