हरियाणा

Haryana: अंबाला भाजपा में गुटबाजी की सुगबुगाहट हुई तेज, मेयर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

Satyakhabarindia

Haryana BJP में वर्तमान में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गोहाना, फतेहाबाद, भिवानी, जींद और रोहतक के बाद अब पार्टी की गुटबाजी अंबाला में भी सड़क पर आ गई है। हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी से इनकार करते हैं लेकिन अंबाला में अंबाला सिटी की मेयर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस बारे में एक पत्र लिखा है।

डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों द्वारा मेयर शैलजा सचदेवा व कालका से भाजपा विधायक शक्तिरानी शर्मा पर टिप्पणी करने के मामले में मेयर शैलजा सचदेवा ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को शिकायती पत्र लिखा है। जिसकी प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व संगठन महासचिव फणीन्द्र नाथ को भी भेजी गई है। पत्र में पार्षदों व डिप्टी मेयर पर कार्रवाई की बात कही गई है।

मेयर ने पत्र में लिखा है कि डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों ने मिलकर भाजपा के जिला कार्यालय अंब कमल में पत्रकार वार्ता बुलाई। इसके बाद यहां पर अवैध कॉलोनी के मुद्दे में गलत तथ्य रखते हुए अंबाला सिटी की मेयर और भाजपा की कालका से विधायक दोनों महिला नेताओं के खिलाफ टिप्पणी भी की। उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर जनता में उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

AJL प्लाट पुनः आबंटन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मोती लाल वोहरा आरोप मुक्त

शिकायत के साथ वीडियो साक्ष्य

इस मामले में शिकायती पत्र के साथ वीडियो व दस्तावेजी साक्ष्य भी लगाए गए हैं, जिसमें साफ-साफ मेयर व कालका विधायक के खिलाफ टिप्पणी करते हुए नेता दिखाई दे रहे हैं। मेयर के साथ दुष्प्रचार का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी भाजपा के अंबाला सिटी से नेता सार्वजनिक मंचों से अपनी ही पार्टी की मेयर की खिलाफत करते दिखाई दे चुके हैं। इससे पहले भी एक शिकायत मेयर कार्यालय के माध्यम से अलाकमान से की गई थी।

Haryana: अंबाला भाजपा में गुटबाजी की सुगबुगाहट हुई तेज, मेयर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

जिलाध्यक्ष ने नहीं की कोई कार्रवाई

यह मामला बीते तीन दिनों से सुर्खियों में है। इसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। ऐसे में पार्टी में गुटबाजी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस पर अभी तक किसी प्रकार से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। मेयर ने अपने पत्र में जिलाध्यक्ष का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि इस विषय में जिला अध्यक्ष की चुप्पी भी एक गलत संदेश दे रही है।

सोनीपत में कुलर, पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, तीन और फैक्ट्री चपेट में

अनुशासनहीनता बताया

मेयर ने पत्र में उन्होंने अनुशासनहीनता की घटना का जिक्र करते हुए कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का दुरुपयोग करके अनर्गल बयान बाजी की गई, जिनका संगठन से कोई लेना-देना नहीं था। हाल ही में दूसरे दलों से भाजपा में आए हुए लोग जो केवल यहां सता की मलाई चाटने आए हैं। जो भाजपा के ही कार्यालय का इस्तेमाल करके मूल कार्यकर्ताओं को खत्म करने का काम कर रहे हैं। इस तरह की पार्टी विरोधी गतिविधियों का केंद्र जिला कार्यालय का बनना, अंबाला में पार्टी के संगठन और भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। इस विषय में जिला अध्यक्ष की चुप्पी भी एक गलत संदेश दे रही है। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने बताया कि जल्दी वह पार्टी शीर्ष नेतृत्व से मिलकर इन सभी गतिविधियों और किस प्रकार से अंबाला में पार्टी के संगठन को खत्म करने का काम किया जा रहा है उस पर अपनी बात रखेंगी।

यह था मामला

वीरवार को भाजपा के अंब कमल कार्यालय में डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने पार्षदों के प्रैस वार्ता की थी, जिसमें आरोप लगाते हुए कहा था कि जनता के मुद्दों पर पार्षदों को मेयर का सहयोग नहीं मिला। जिसके बाद विशेष एजेंडा (सर्कुलेशन) चलाया गया। जिस पर मेयर को छोड़कर पक्ष और विपक्ष के सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर कर आगे भेज दिया गया। भाजपा पार्षद मनीष आनंद ने बताया कि एनडीसी पोर्टल पर कई खसरा नंबरों से जुड़ी समस्याओं पर मेयर द्वारा समाधान न करने का आरोप जड़ा था। इस दौरान पार्षद हितेश जैन, मोनिका मल, फकीर चंद, सरदूल सिंह, राकेश सिंगला, शोभा पुनिया, पार्षद प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह शाना, पिंकू सूद मौजूद थे।

हरियाणा को मिलेंगे दो नए पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button