हरियाणा

हरियाणा के लोगों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मिलेगा नया मेट्रो रूट

हरियाणा के लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है. अब मेट्रो से दिल्ली और हरियाणा के लोगों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक और मेट्रो रूट मिलने वाला है. बोर्ड इसकी तैयारी में जुटा हुआ है.

Satyakhabarindia

जल्द ही दिल्ली और हरियाणा वालों को जेवर एयरपोर्ट तक जाने के लिए एक और मेट्रो रूट मिल जाएगा. दिल्ली-एनसीआर प्लानिंग बोर्ड इसकी तैयारी कर रहा है. फरीदाबाद, बल्लभगढ़ से पलवल होते हुए मेट्रो ट्रेन जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी. सूत्रों की मानें तो यह भी सुपरफास्ट मेट्रो ट्रेन होगी. दिल्ली वालों के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट तक के लिए सुपरफास्ट मेट्रो रेल लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है. यह लाइन नोएडा और ग्रेटर नोएडा होते हुए बिछाई जाएगी.

 

भाजपा शासन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक : राव नरेंद्र सिंह

इस मेट्रो रूट के बनने से जेवर एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा. क्योंकि इस रूट के बनने से जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी और समय भी कम लगेगा. उत्तरी हरियाणा और अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग दिल्ली और एनसीआर (NCR) क्षेत्र में पढ़ाई के लिए आते हैं और नौकरी के लिए यहीं रह जाते हैं.

 

एसपी ने किया मनीषा के पिता को फोन, डीएसपी लोहारू से मिलकर सीबीआई अधिकारियों के साथ मीटिंग करें फिक्स

घर से ज्यादा दूर होने के कारण ज्यादा अप-डाउन नहीं कर पाते इसलिए उनके पास केवल नाइट स्टे का ही विकल्प है. लेकिन रैपिड ट्रेन (rapid train) के शुरू होने से लोगों को आवाजाही में कोई भी परेशानी नहीं होगी और नाइट स्टे की झंझट भी खत्म होगी.

 

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर अदालत में फैसला रखा सुरक्षित

Back to top button