हरियाणा

Haryana Politics: ममता बनर्जी की चेतावनी और नायब सिंह की पलटवार ने बढ़ाया बांग्लादेशी विवाद का तापमान

Satyakhabarindia

Haryana Politics: हरियाणा में बांग्लादेशियों की धरपकड़ को लेकर चल रहे अभियान में अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। तृणमूल कांग्रेस में बांग्लादेशी को पश्चिम बंगाल का नागरिक बता रही है जबकि हरियाणा सरकार इन्हें बांग्लादेशी करार देकर इन्हें निर्वासित करने की बात कर रही है।

प्रदेशभर में अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशियों की धरपकड़ चल रही है। अभी तक छह माह में तकरीबन 200 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। प्रदेश में इन्हें पकड़ने के बाद दिल्ली में बने शरणार्थी स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है, जहां से केंद्र सरकार की टीम इनके सत्यापन सहित आगे की कार्रवाई कर रही है। गुरुग्राम में बीते शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इन लोगों के पास से कुछ भारतीय और बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए हैं। इन्हें निर्वासित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अवैध आप्रवासियों की पहचान करने के अभियान के तहत, पुलिस घरेलू कामगारों, रेहड़ी-पटरी वालों, किरायेदारों तथा झुग्गी-झोपड़ियों और निर्माण स्थलों पर रहने वाले लोगों की पहचान कर जांच कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने इन आठ बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

Haryana Politics: ममता बनर्जी की चेतावनी और नायब सिंह की पलटवार ने बढ़ाया बांग्लादेशी विवाद का तापमान

गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बंग्लादेशियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर सियासी बवाल मच रहा है। इस मामले में पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एंट्री की तो उसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करारा जवाब दिया।

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द प्रदेश से बाहर निकाला जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय हितों के खिलाफ भी है। सीएम ने आगे लिखा कि यह अत्यंत निंदनीय है कि एक मुख्यमंत्री तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते एस हद तक गिर जाएं कि वह देश की सुरक्षा तक के समझौता करने लगे। भारत की एकता, संप्रभुता और संविधान के खिलाफ कोई भी समझौता हरियाणा में स्वीकार नहीं है। हमारे लिए देश का हित सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा।

दो दिन पूर्व ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि हरियाणा के गुरुग्राम में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से हमारे बंगाली भाषी लोगों को हिरासत में लिए जाने और उन पर अत्याचार की लगातार खबरें मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस को हरियाणा पुलिस से पहचान पत्र तलाशी के अनुरोध के नाम पर ये खबरें मिल रही है। राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी लगातार इस तरह की खबरें मिल रही हैं। हमारे अधिकारियों को उनके उचित दस्तावेजों की प्रतियां मिल गई हैं।

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button