हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का डेरा, भारी बारिश की चेतावनी, जानिए किन जिलों में रहेगी रेड अलर्ट जैसी स्थिति

Satyakhabarindia

Haryana Weather: हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मानसून ट्रफ के हरियाणा में पहुंचते ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 23, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही, आज के लिए विभाग ने हरियाणा के सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मानसूनी बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। दोपहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो 26.6 डिग्री से 36.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कई जिलों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

भारतीय मौसम विभाग द्वारा शाम 5 बजे तक दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, अंबाला में 18.1 मिमी, हिसार में 5 मिमी, करनाल में 2.8 मिमी, फरीदाबाद में 0.5 मिमी, कैथल के कौल में 1.0 मिमी, महेंद्रगढ़ में 12.0 मिमी और सोनीपत में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, भिवानी और सिरसा में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। रात के समय प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी है और गर्मी से राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने भी बारिश का स्वागत किया है, क्योंकि खरीफ की फसलों को इस समय अच्छी बारिश की आवश्यकता थी।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्श हमें समानता और न्यायपूर्ण समाज की निर्माण की प्रेरणा देते हैं : नायब सैनी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का डेरा, भारी बारिश की चेतावनी, जानिए किन जिलों में रहेगी रेड अलर्ट जैसी स्थिति

पश्चिमी विक्षोभ और मानसून ट्रफ के कारण बढ़ी बारिश

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले कई दिनों से बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के चलते मानसून ट्रफ राजस्थान पर स्थिर बना हुआ था। जैसे ही इन वेदर सिस्टम का प्रभाव समाप्त हुआ, मानसून ट्रफ हरियाणा के उत्तरी हिस्सों यानी तराई क्षेत्रों में पहुंच गया, जिसके कारण पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, आज तड़के एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना, जिससे मानसून ट्रफ एक बार फिर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली तक पहुंच गई। इसके कारण प्रदेश में जगह-जगह हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।

STF से मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग का शूटर निलेश घायल

किसानों को फायदा, मौसम रहेगा सुहाना

मानसून के दोबारा सक्रिय होने से प्रदेश के किसानों को राहत मिली है। खरीफ सीजन की फसलों को इस समय पर्याप्त नमी की आवश्यकता होती है और बारिश के चलते खेतों में नमी बनी रहने से फसलों को अच्छा पोषण मिलेगा। इसके अलावा, बारिश से भूमिगत जल स्तर में भी सुधार होगा, जिससे आने वाले समय में किसानों की सिंचाई पर निर्भरता कम होगी। वहीं, आम लोगों के लिए भी बारिश राहत लेकर आई है, जिससे उमस और गर्मी से निजात मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते अगले कुछ दिन हरियाणा में मौसम सुहाना बना रहेगा। नागरिकों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान बिजली के उपकरणों और खुले स्थानों पर सावधानी बरतें और मौसम अपडेट पर नजर रखें ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

साथ में टेनिस खेलने का इनाम पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button