बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्श हमें समानता और न्यायपूर्ण समाज की निर्माण की प्रेरणा देते हैं : नायब सैनी
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में दिखाई समता दौड़ को हरी झंडी

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्श हमें समानता और न्यायपूर्ण समाज की निर्माण की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब का साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आज भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित यवनिका पार्क में आयोजित समता दौड़ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हरियाणा वासियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और त्याग से परिपूर्ण रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के उस वर्ग का उत्थान किया, जो लंबे समय तक शोषित रहा। उन्होंने देश को न केवल संविधान दिया, बल्कि समानता और न्याय पर आधारित एक मजबूत विचारधारा भी प्रदान की। यह समता दौड़ उसी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सभी को मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि हम सभी का संयुक्त प्रयास एक आदर्श समाज का निर्माण करने में सहायक हो सकता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस मैराथन में सरकारी विभागों के कर्मचारी और आमजन ने भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मैराथन में उत्साह और ऊर्जा के साथ दौड़ लगाएं। समाज में समानता और न्याय के संदेश को फैलाने का एक संदेश हमें भी देना चाहिए, ऐसे में यह दौड़ केवल पांव की गति नहीं, बल्कि विचारों की शक्ति भी प्रदर्शित करेगी।
#Haryana #BabaSahebAmbedkar #EqualSociety #JustSociety #NayabSaini #InspireChange #SocialJustice #AmbedkarAwareness #EqualityForAll #Empowerment #CourageToChange #Ambedkarite #SocialEquity #UnityInDiversity #HindiHaryana #InclusiveGrowth #CommunityStrength #BhimraoAmbedkar #ProgressiveHaryana