प्रदेश में भिवानी सबसे गर्म शहर बना, इस सप्ताह हरियाणा में पारा 40 पार करने की उम्मीद
पूरे सप्ताह बारिश की संभावना नहीं, गर्मी से होगी परेशानी

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी में एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री भिवानी में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री करनाल के इंद्री में दर्ज हुआ। हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह अब सामान्य के आसपास बना हुआ है। रात्रि के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में हरियाणा में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी और यह 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक हरियाणा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकते हैं लेकिन अभी राज्य में हीट वेव की संभावना नहीं है। हरियाणा के साथ लगते हिमाचल में बर्फबारी की संभावना है और उधर से आने वाली हवा लोगों को गर्मी से राहत देने का काम करेगी।
हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान भिवानी में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। हरियाणा में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में यह 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 13 अप्रैल को भिवानी में सबसे ज्यादा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, जींद, सिरसा, गुरुग्राम और नूंह समेत कई शहरों में पारा 36 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। इनके अलावा करनाल में 35.4, पलवल में 35.3, पानीपत में 34.7, रेवाड़ी में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। प्रदेश के इंद्री में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के भिवानी में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। भिवानी के अलावा अंबाला, नारनौल और चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है उससे ज्यादा दर्ज किया गया है। करनाल सोनीपत और सिरसा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। हिसार, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, मेवात और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ है।
किसानों के लिए एडवाइजरी
किसानों के लिए एडवाइजरी मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने के चलते किसानों को सिंचाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गेहूं में पीला रतुआ और कीटों की नियमित निगरानी करें। सरसों व तिलहन फसलों में माहू (एफिड) दिखने पर तुरंत नियंत्रण उपाय अपनाएं। फलों के बागों में हल्की सिंचाई और खाद प्रबंधन जारी रखें। तेज हवाओं को देखते हुए कटी फसल को सुरक्षित बांधकर रखें। अगले 3-4 दिन मौसम बदलने की संभावना के कारण नई बुवाई और स्प्रे कार्य टालें। पशुओं को दिन में छांव में रखें और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं ताकि हीट स्ट्रेस से बचाव हो सके।
#Bhiwani #HottestCity #HaryanaWeather #Heatwave #Summer2026 #TemperatureRise #ClimateUpdate #WeatherForecast #40Degrees #MercurySoars #Haryana #ExtremeHeat #HeatAlert #StayHydrated #BeatTheHeat #HotWeather #BhiwaniHeat #WeatherUpdate #SummerHeat #HaryanaNews